Two pistols were found on the spotlight of gangster Dilpreet. | दिलप्रीत की निशानदेही पर दो पिस्टल एक देसी कट्‌टा बरामद, नाले के पास पत्थरों के नीचे छिपाया था

0

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

चंडीगढ़33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
dilpreet 1605189349

6 दिन चंडीगढ़ पुलिस के पास रिमांड पर रहने के बाद अब दिलप्रीत के खिलाफ नया मामला दर्ज किया गया है।

  • इन हथियारों का गुुरलाल मर्डर केस से कोई संबंध नहीं है
  • पुलिस ने दिलप्रीत के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया

गुरलाल मर्डर केस में प्रॉडक्शन वारंट पर लाए दिलप्रीत उर्फ बाबा से पुलिस ने दो पिस्टल और एक देसी कट्‌टा बरामद किया है। हालांकि इन हथियारों का गुुरलाल मर्डर केस से कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने दिलप्रीत के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।दरअसल गुरलाल मर्डर केस में गिरफ्तार दिलप्रीत बाबा से पुलिस ने पूछताछ की।

इस दौरान उसने बताया कि उसने इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक में कुछ हथियार छिपाए हुए है। इस पर टीम उसे साथ लेकर गई। आरोपी ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक में गउशाला के साथ लगते नाले के पास पत्थर के नीचे उसने हथियार छिपाए हुए है। इस पर टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो पत्थर के नीचे से पुलिस को यह हथियार मिल गए। इसके बाद दिलप्रीत के खिलाफ आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरलाल मर्डर केस में पूछताछ जारी

6 दिन चंडीगढ़ पुलिस के पास रिमांड पर रहने के बाद अब दिलप्रीत के खिलाफ नया मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक पुलिस गुरलाल मर्डर केस में कोई अहम जानकारी हासिल नहीं कर पाई है। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जो मामला दर्ज किया है उसमें वह गिरफ्तार है। जिस दौरान उससे इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here