[ad_1]
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पटना20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बुद्धा काॅलोनी के मंदिरी में काठपुल के पास देर रात दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। घटना में दो लोगों को गोली लगने की बात आ रही है। घटना में मंदिरी के ही रंजन और अजय को गोली लगी है। रंजन को हाथ में और अजय को पैर के पिछले हिस्से में गोली लगी है। दोनों को पुलिस ने पीएमसीएच में एडमिट करवाया है।
दोनों की हालत खतरे से बाहर है। गोली चलाने वाले एक बदमाश को भागने के क्रम में स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सिटी एसपी मध्य विनय तिवारी ने कहा गोली चलाने वाले उदय राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।
[ad_2]
Source link

