Traffic on Manali-Leh road stopped due to snowfall at Baralacha Pass | बारालाचा दर्रे पर बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद

0

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

कुल्लू17 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
kullu 1603712652

मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। बर्फबारी शुरू हो गई है। फाइल फोटो

  • सड़क के दोनों छोर पर रुकी हैं सैंकड़ों गाड़‍ियां

बारालाचा दर्रे पर बर्फ पड़ने से मनाली-लेह मार्ग पर फिलहाल वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। हालांकि दर्रे में चार से पांच इंच बर्फ पड़ी है। लेकिन सड़क में बर्फ जम जाने से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। लेह जाने वाले वाहन दारचा में, जबकि लेह से मनाली आ रहे वाहन फिलहाल सरचू में रुके हुए हैं।

लाहुल स्पीति प्रशासन ने सरचू में स्थापित अस्थायी चौकी अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही हटा ली थी, जबकि बर्फ़बारी होती देख दारचा से भी गत रविवार को अस्थायी पुलिस चौकी हटा ली गई है। बारालाचा जिंगजिंगबार व पतसेऊ की ओर चल रहा बीआरओ का कार्य भी बर्फ़बारी से प्रभावित हुआ है।

मौसम व ठंड बढ़ती देख अब बीआरओ भी बारालाचा से काम समेटने में जुट गया है। केलांग को जांस्कर घाटी से जोड़ने वाले शिंकुला दर्रे में भी पांच इंच से अधिक बर्फ़बारी हुई है, जिससे जांस्कर घाटी का लाहुल से संपर्क कट गया है।

इस मार्ग पर भी धूप लगने के बाद ही बाद दोपहर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है। सरचू सहित दारचा से अस्थायी चौकी हटा लेने के बाद अब वाहन चालकों को दारचा से लेह तक कोई सहारा नहीं रह गया है। हालांकि लाहुल-स्‍पीति प्रशासन का कहना है सेना के वाहनों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस बीच बीच में सरचू तक के क्षेत्र में निगरानी रखेगी। लेकिन अब अचानक पड़ने वाली बर्फ कभी भी राहगीरों को दिक्कत में डाल सकती है।

प्रशासन से भी अब लोगों से मौसम के हालात देखकर ही लेह मार्ग पर सफर करने की सलाह दी है। एसडीएम केलंग राजेश भंडारी ने कहा कि लेह मार्ग पर सफर करने वाले राहगीरों से मौसम देखकर ही सफर करने का आग्रह किया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here