Traders expect bumper sale in next 6 days | पुष्य नक्षत्र पर अगले 6 दिनों में बंपर सेल की उम्मीद लगाए हैं व्यापारी; इलेक्ट्राॅनिक्स, गैजेट्स, ज्वेलरी, गिफ्ट शॉप्स में जमकर होगी खरीदारी

0

[ad_1]

चंडीगढ़3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
orig untitled1604264061 1604872958

फाइल फोटो

रविवार को पुष्य नक्षत्र के दिन बाजार में रौनक है। हालांकि कारोबारियों को दिवाली के लिए बचे 6 दिन में बंपर सेल की उम्मीद है। पीपी ज्वेलर के मालिक विकास गर्ग का कहना है कि उनके इस समय 22 कैरेट गोल्ड पूरे उत्तर भारत में सस्ता बिक रहा है। उनके यहां 47900 रुपए प्रति तोला गोल्ड की सेल की जा रही है।

साथ मेकिंग चार्जेज पर 40 फीसदी की छूट दी जा रही है। बिकाश डायमंड एंड गोल्ड स्मिथ-17 के बिकाश कुमार ने बताया कि दीपावली से पहले धनतेरस पर लोग लंबी अवधि की चीजें ज्यादा खरीदते हैं। बेशक कोरोना काल चल रहा है। लेकिन मार्केट में पॉजिटिव सेंटिमेंट हैं। लोग ज्यादातर गोल्ड या डायमंड की खरीद करते हैं।

इसकी वजह यह है कि दीपावली के बाद इसके रेट बढ़ने की संभावना है। गोल्ड के रेट तो पक्के तौर पर बढ़ेंगे। बैंकों में जमा राशि पर उतना ब्याज नहीं मिल रहा। ऐसे में लोग गोल्ड या डायमंड में इंवेस्ट कर रहे हैं। यह वाकई में फायदे का सौदा है।

400 लैपटॉप और डेस्कटॉप बिकेंगे…

सेक्टर-20 स्थित कम्प्यूटर मार्केट में भी अगले 6 दिन भारी ऑफर के साथ लैपटॉप की भारी सेल की उम्मीद की जा रही है। मार्केट के प्रधान नरेश गर्ग उर्फ बॉबी ने बताया कि चूंकि दीपावली वीकएंड पर है। लोगों को सैलरी भी मिल चुकी है। ऐेसे में मार्केट में 300 लैपटॉप, 100 डेस्कटॉप बिकने की उम्मीद है। आम दिनों में 100 से 150 लैपटाॅप बिकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की शॉर्टेज…

इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में बाहर से कंपोनेंट न आने की वजह से कंपनियां डीलर्स को प्रोडक्ट्स की उतनी सप्लाई नहीं दे पा रही हैं, जितनी डिमांड है। हमने दीपावली तक के लिए तैयारी कर ली है और ऑफर भी दिए जा रहे हैं। -सतीश गुप्ता, मालिक मॉडर्न सेल्स, सेक्टर-22

उम्मीद से अच्छा हो रहा है कारोबार… इस बार कोरोना के चलते मार्केट में रौनक के आसार नहीं थे, लेकिन इस बार उम्मीद से अच्छी सेल हो रही है। दीपावली को अभी 6 दिन और हैं ऐसे में अच्छी सेल की उम्मीद है। ज्वेलर्स आकर्षक ऑफर दे रहे हैं। -राजीव सहदेव, प्रधान ज्वेलर एसोसिएशन

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here