आज गाँव खोखा में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ।

0

आज गाँव खोखा में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ।

आज गाँव खोखा में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमें 52 टीमों ने भाग लिया।
जिसमें सातरोड की टीम विजयी रही। दूसरे स्थान पर हिसार ,व तीसरे स्थान पर ख़ुद खोखा की टीम रही। पहले स्थान पर रहे सातरोड ने 31,000/- रुपए का ईनाम पाया ।दूसरे स्थान पर हिसार को 11,000/-रुप‌ए का ईनाम दिया गया। फ़ाइनल मैच में सातरोड और हिसार का बहुत ही रोमांचक मुक़ाबला हुआ । टॉस जीतकर सातरोड ने पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला लिया। बल्लेबाज़ी करने आई हिसार की टीम ने आठ ओवर में 92 रन बनाए ।जिसमें बढ़िया बल्लेबाज़ी करते हुए प्रिंस ने 45 रन बनाए। पारी में तीन छक्के और दो चौके लगाए । सातरोड की गेंदबाज़ी की तरफ़ से आशू ने 2 विकेट , अभिषेक ने 2 विकेट और शुभम ने 2 विकेट लिए। सातरोड़ की तरफ़ से अभिषेक और राहुल बल्लेबाज़ी करने उतरे। हिसार के गेंदबाज़ सागर ने राहुल को पहले ओवर में ही चलता किया। उसके बाद दिनेश ने अच्छी बल्लेबाज़ी की। अंत के ओवरों में शुभम और अभिषेक ने अच्छी बल्लेबाज़ी करके सातरोड को विजयी दिलायी। अभिषेक ने 42 रन बनाए पारी में 3 छक्के और 3 चौके लगाए।दूसरी तरफ़ बल्लेबाज़ी कर रहे शुभम ने 3 छक्के 2 चौके लगाए और टीम को 38 रनों का योगदान दिया। अंतिम ओवर में 5 रनों की ज़रूरत रहते रविंद्र ने तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर सातरोड को विजयी बनाया। ग्रामवासियों ने सातरोड को ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया और दिल से धन्यवाद किया। इसी के साथ अभिषेक को मैन ऑफ़ द मैच और हिसार के प्रिंस को मैन ऑफ़ द सीरीज़ दिया गया।WhatsApp Image 2021 01 18 at 8.03.07 PM

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here