[ad_1]
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चंडीगढ़15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सेक्टर-17 में मोहम्मद सलीम ने दीप जलाते हुए कहा दीवाली खुशियों का पर्व है। फोटो लखवंत सिंह
- पिछले कई सालों से शहर के राजेश शर्मा पिछले 19 सालों से ऐसे दीवाली मना रहे इस बार कोविड-19 के चलते लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग में रहकर दीए जलाने को कहा
शहर के पॉश इलाके सेक्टर-17 के प्लाजा में आज शाम को हजारों दीयों को एक साथ जला कर दीवाली मनाई गई। शहर में मिशन द अवेकिंग संस्था चलाने वाले राजेश शर्मा पिछले 19 सालों से ऐसे ही लोगों के बीच रह कर दीवाली का पर्व मना रहे है। उनका कहना है कि दीवाली का पर्व लोगों के साथ मिलकर दीये जलाकर खुशी जताई जाती है। उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना संक्रमण के कारण ऐसा लग रहा था कि ऐसे दीवाली मनाई नहीं जा सकेगी, लेकिन लोगों के सहयोग से सोशल डिस्टेंसिंग के बीच इस बार फिर दीवाली मनाई गई है।

शहर के सेक्टर-17 में हजाराें दीयों को एक साथ जलाया गया
राजेश शर्मा ने कहा कि दीवाली के मौके लोगों में शांति और भाईचारे का संदेश दिया जाना चाहिए। आज प्लाजा में बच्चों व बड़ों ने मिलकर दीयों को तरकीब से रखा और फिर उसे जलाया। दीप जलाते हुए मोहम्मद सलीम ने कहा कि वे पिछले 15 सालों से यहां आकर दीप जलाते है और खुशी मनाते है। उन्होंने कहा कि दीवाली आपस में लोगों के बीच प्यार बांटने का पर्व है।
[ad_2]
Source link

