इस टाइप की साड़ी कर देगी आगा लुक चेंज, शादी में लगेंगी सबसे अलग

0

साड़ी एक ऐसा परिधान है, जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. बल्‍कि चाहे सेलीब्रिटीज हों या फिर कोई और, हर बड़े फंक्‍शन में अपने एथन‍िक लुक का सबसे बेस्‍ट अंदाज साड़ी में ही नजर आता है. ऐसी ही एक साड़ी है, बांधनी साड़ी, ज‍िसका फैशन और लुक कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. जामनगर में आयोजित हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग इवेंट में दीपिका पादुकोण से शनाया कपूर तक कई एक्‍ट्रेसेस ने अपने लुक को बांधनी साड़ी से सजाया. गुजरात-राजस्‍थान में पनपी इस कला के जरिए एक से एक खूबसूतर साड़‍ियां बनाई जाती हैं. जानिए, बांधनी साड़ी आपके साड़ी कलेक्‍शन का ह‍िस्‍सा होना क्‍यों जरूरी है.

क्‍या है बांधनी साड़ी
बांधनी साड़ी व‍िशेष रूप से राजस्थान और गुजरात की एक कला है. ‘बांधनी’ का अर्थ है बंधन या बांधना. दरअसल बांधनी टाई-ऐंड-डाई टेक्‍सटाइल का एक प्रकार है, ज‍िसमें कपड़े को प्लीट्स और बाइंडिंग में पिंच करके इसे तैयार क‍िया जाता है. बांधनी का एक ऐसाी साड़ी है, जो कई सालों से फैशन में बनी हुई हैं.

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग इवेंट के तीसरे द‍िन दीपिका पादुकोण, शनाया कपूर, और जाह्नवी कपूर जैसे सिलेब्‍स बांधनी प्र‍िंट में इतराते हुए नजर आए. दीपिका ने बांधनी की साड़ी पहनी जो बहुत हैवी बॉर्डर के पल्‍ले से सजी थी. इस पल्‍ले पर गोल्‍ड के तारों से जरी हुई है. दीपिका ने अपने लुक को हाफ-स्‍लीव ब्‍लाउज और कुंदन के सेट के साथ कंप्‍लीट क‍िया.

Deepika Padukone, Deepika Padukone bandani saree, janhvi kapoor, bandhani saree fashion

दीपिका ने अपने लुक को हेयर बन में गजरा लगाकर कंप्लीट क‍िया.

वहीं शनाया कपूर भी बांधनी प्र‍िंट की खूबसूरत साड़ी में कुछ इस तरह नजर आईं.

Deepika Padukone, Deepika Padukone bandani saree, janhvi kapoor, bandhani saree fashion

शनाया कपूर भी इस इवेंट के तीसरे द‍िन बांधनी साड़ी में नजर आईं.

जाह्नवी कपूर ने फंक्‍शन में लहंगा पहना, ज‍िसे उन्‍होंने बांधनी दुपट्टे के साथ टीमअप क‍िया. जाह्नवी खुले बालों में यहां नजर आईं.

Deepika Padukone, Deepika Padukone bandani saree, janhvi kapoor, bandhani saree fashion

जाह्नवी कपूर ने बांधनी का दुपट्टा अपने लहंगे के साथ पहना.

बांधनी कला में कपड़े को अलग-अलग पैटर्न में बांधकर कपड़े को रंगा जाता है. ये साड़ी बेहद खूबसूरत और भारी जरी वाले बॉर्डर के पल्‍लों के साथ भी म‍िलती हैं. ऑनलाइन हो या फ‍िर ऑफ लाइन, बांधन साड़ी आपको हर जगह म‍िल जाएगी. अगर आपके पास बनारसी, स‍िल्‍क, कॉटन और नेट जैसी साड़‍ियां हैं, तो आपके साड़‍ियों के कलेक्‍शन में एक बांधनी साड़ी जरूर होनी चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here