गर्मी में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी काफी फायदेमंद साबित होता है. यह ना केवल हमें दिनभर हाइड्रेट रखने में मदद करता है बल्कि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए जरूरी है. नारियल पानी में सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम पाया जाता है, जो एक तरह के एलेक्ट्रोलाइट की तरह काम करते हैं. ये सारी चीजें प्यास तो बुझाती ही हैं, इंस्टेंट एनर्जी भी देने का काम करती हैं, लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि हम नारियल पानी पीने के लिए डाब खरीदते हैं और उसमें पानी से अधिक मलाई निकल जाता है. ऐसे में अगर आप पानी से भरा नारियल खरीदना चाहते हैं तो इसे पहचानने के ट्रिक्स जरूर जान लें.
पानी से भरे नारियल की ऐसे करें पहचान(Tricks to identify coconut with excess water)
नारियल को हिलाकर देखें
अगर आप पानी से भरा नारियल खरीदना चाहते हैं तो सबसे पहले नारियल को हाथ में पकड़े और हिला कर देखें. अगर ये आवाज करती है तो इसमें पानी कम होगा, जबकि अगर ये फ्रेश है तो इसमे पानी भरा रहने की वजह से आवाज नही होगा.
गोल नारियल लें
जब नारियल बढ़ता रहता है तो यह गोल आकार का होता है और इसमें पानी भरा रहता है. लेकिन जैसे-जैसे ये बढ़ता जाता है, इसके अंदर का पानी सूखने लगता है और इसका आकार भी बदलने लगता है. जहां तक हो गोल या उसके आसपास के शेप का ही नारियल उठाएं.
भूरे छिलके वाले ना लें
अगर आप नारियल का पानी पीना चाहते हैं तो ऐसा नारियल चुनें, जिसके छिलके पूरी तरह से हरे हों. अगर इन पर भूरा हस्क आने लगता है यानी कि ये मेच्योर हो रहा है और ऐसे मेच्योर फल में पानी कम और मलाई ज्यादा होता है.


