1300 तक पहुंचा यह पिद्दी शेयर, पैसा लगाते ही हो जाएगी बल्ले-बल्ले

0

अगर आप बाजार में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो शेयर मार्केट एनालिस्ट मानस जयसवाल की ओर से देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी पर दांव लगाने की सलाह दी है. उनका कहना है कि एलआईसी के शेयरों में लॉन्ग टर्म में तेजी आने की उम्मीद है. उन्होंने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति इस शेयर में निवेशित रहता है तो यह शेयर 1300 रुपये तक जा सकता है. इस लिहाज से मौजूदा प्राइस की तुलना में यह 45 परसेंट के आसपास का रिटर्न है.

हालांकि, उनका यह भी कहना है कि इस स्टॉक का निचला स्तर क्या होगा इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. जयसवाल का यह भी कहना है कि निवेशकों को 200 दिन के DMA पर बाहर निकल जाना चाहिए. डीएमए का मतलब डे मूविंग एवरेज है. 200 डीएमए का मतलब 200 दिन का डे मूविंग एवरेज. इससे ट्रेडर्स लंबी अवधि में यह पता लगाते हैं 200 दिन के बाद शेयर का एवरेज क्लोजिंग प्राइज क्या होगा. एलआईसी के शेयर का 200-डे डीएमए 790 रुपये है. इसका मतलब है कि अगर शेयर 790 रुपये से नीचे जाता है तो निवेशकों को बाहर निकल जाना चाहिए.

1175 रुपये तक पहुंचा था
एलआईसी का शेयर पिछले महीने 9 फरवरी को 52 हफ्ते के हाई ₹1,175 प्रति शेयर के शिखर पर पहुंचा था. हालांकि, अब यह टूटकर 904 रुपये के करीब पहुंच गया है. ब्रोकरेज ऐप ग्रो पर 69 फीसदी एक्सपर्ट इस शेयर को खरीदने की सलाह दे रहे हैं. इस शेयर का 52 हफ्तों का लो 530 रुपये है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here