इस रोमांटिक-फनी वेब सीरीज ने चमका दी विक्रांत मैसी की किस्मत, किया ज़िक्र

0

विक्रांत मैसी के करियर की बात होते ही सबसे पहले उनकी वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का जिक्र होता है. अमेजन प्राइम की इस लोकप्रिय वेब सीरीज में विक्रांत मैसी ने ‘बबलू भैया’ का किरदार निभाया था, जिसे खूब लोकप्रियता मिली थी. इस वेब सीरीज में विक्रांत मैसी सपोर्टिंग रोल में दिखे थे.

02
imdb

‘मिर्जापुर’ की मार-धाड़ विक्रांत मैसी को जो पहचान नहीं दिला पाई, वो पहचान उन्हें ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ से मिली थी. इस सीरीज में उनके साथ एक्ट्रेस हरलीन सेठी ने लीड रोल निभाया था. ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ में हरलीन सेठी संग विक्रांत मैसी की जबरदस्त केमिस्ट्री ने दर्शकों पर ऐसा असर किया कि ये सीरीज सुपरहिट हो गई थी. (फोटो साभार-imdb)

03
imdb

ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ में रोमांटिक हीरो के रोल से विक्रांत ने सबका मन मोह लिया था. उन्होंने पर्दे पर एक ऐसा किरदार निभाया था जिसे देखते हुए आंखें भीग जाना तय है. (फोटो साभार-instagram@vikrantmassey)

04
ig

हरलीन सेठी और विक्रांत मैसी की इस वेब सीरीज की imdb रेटिंग कमाल की है. ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ को imdb पर 8.6 रेटिंग मिली है. भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरी इस वेब सीरीज की कहानी परत दर परत खुलती है जो दर्शकों को पूरे टाइम सीट से बांधे रखती है. (फोटो साभार-instagram@vikrantmassey)

05
ig

विक्रांत मैसी इस सीरीज में ‘वीर’ का किरदार निभाते हैं और हरलीन सेठी ‘समीरा’ के रोल में नजर आती हैं. इत्तेफाक से दो अजनबियों की मुलाकात होती है और फिर बात धीरे-धीरे प्यार तक जा पहुंचती है, लेकिन इन दोनों का प्यार नार्मल या आसान बिल्कुल भी नहीं होता है. (फोटो साभार-instagram@vikrantmassey)

06
ig

ये दो टूटे दिलों वाले अजनबी एक-दूसरे की मदद करते-करते एक-दूसरे के इतने करीब कब आ जाते हैं इन्हें भी पता नहीं चलता है. हालातों का सामना करते-करते ये दोनों एक-दूसरे के टूटे दिलों की दवा बना जाते हैं. (फोटो साभार-instagram@vikrantmassey)

07
imdb

आप प्यार में यकीन करें ना करें वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ देख आपको ‘वीर’ और ‘समीरा’ से तो जरूर प्यार हो जाएगा. इस सीरीज की सफलता को देखते हुए मेकर्स इसका दूसरा सीजन भी लाए थे, जो पहले सीजन की सफलता को दोहराने में सफल रहा था. हालांकि, ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के तीसरे सीजन में स्टारकास्ट बदल दी गई थी. (फोटो साभार-instagram@vikrantmassey)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here