बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा दे चुके स्टूडेंट्स मैट्रिक रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 होली से पहले ही घोषित कर दिया गया था. उसके बाद से ही स्टूडेंट्स 10वीं रिजल्ट पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक करते रहें.
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 30 या 31 मार्च, 2024 को जारी किया जाएगा (Bihar Board 10th Result 2024). बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करेगा. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह बिहार बोर्ड की वेबसाइट के साथ ही बीएसईबी के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नजर रखें. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सोशल मीडिया साइट एक्स पर काफी एक्टिव है. जानिए बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए.
BSEB 10th Passing Marks: बिहार बोर्ड 10वीं पासिंग मार्क्स क्या हैं?
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास होकर 11वीं में एडमिशन के लिए मिनिमम पासिंग मार्क्स हासिल करना अनिवार्य है. बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में हर पेपर कुल 500 अंकों का होता है. इसमें पास होने के लिए कम से कम 150 अंक यानी 30 प्रतिशत मार्क्स हासिल करने की जरूरत होती है. बीएसईबी 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में पास होने के लिए स्टूडेंट को हर विषय में कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें, बिहार बोर्ड मैट्रिक का हर पेपर 100 अंकों का होता है.
BSEB 10th Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं में फेल होने पर क्या होगा?
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 में फेल होने वाले स्टूडेंट्स के पास कई विकल्प रहेंगे (BSEB Matric Result 2024). 2 विषयों में असफल होने पर वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें निर्धारित शुल्क जमा करना होगा. स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के साथ ही कंपार्टमेंट परीक्षा भी दे सकते हैं. हालांकि, 2 से ज्यादा विषयों में असफल होने पर स्टूडेंट को फेल ही माना जाएगा और फिर अगले साल परीक्षा देकर पास होने का अवसर दिया जाएगा.


