पोलो टी-शर्ट को स्टाइल करने का यह तरीका है सबसे बेस्ट, देखें

0

पोलो टी-शर्ट सर्दी और गर्मी Men’s Fashion का एक ऐसा स्‍टाइल है जो लड़कों को हमेशा से ही अटैक्‍ट करता है. ऐसे मौके जब आप फॉर्मल कपड़े नहीं पहन सकते, लेकिन आप बहुत ज्‍यादा कैजुअल ड्रैसिंग भी नहीं करना चाहते, वहां आपके ल‍िए सबसे बढ़ि‍या ऑप्‍शन होती हैं पोलो टी-शर्ट्स. ये आपको हर मौसम में स्मार्ट-कैजुअल लुक के लिए सबसे बेस्‍ट ऑप्‍शन देती है. लेकिन पोलो टी-शर्ट को स्‍टाइल करने में अक्‍सर लोग गड़बड़ करते हैं. कई लोग कॉलर खड़ी कर लेते हैं तो वहीं कई ढीली बाजू वाली पोलो टी-शर्ट पहन लेते हैं. आइए आपको बताते हैं पोलो टी-शर्ट को स्टाइल करने के 5 पॉइंट्स ज‍िन्‍हें अपनाकर आप अपना स्‍टाइल‍िंग गेम अप कर सकते हैं.

अगर आप डेट पर जा रहे हैं, या क‍िसी ऐसी जगह जो फॉर्मल नहीं है पर आप बहुत ज्‍यादा कैज्‍युअल क्‍लोद‍िंग नहीं करना चाहते, तो पोलो टी-शर्ट आपके लि‍ए बेस्‍ट रहती हैं. ये आपको टी-शर्ट वाला कंफर्ट देती हैं और इसकी कॉलर आपके लुक को थोड़ा स्‍टाइल‍िश फॉर्मल भी बना देती है. लेकिन पोलो- टी-शर्ट पहने हुए कुछ चीजों का ध्‍यान रखना चाहिए.

  1. पोलो टी-शर्ट का साइज
    सबसे पहली बात, पोलो टी-शर्ट का सही साइज चुनना आपके लि‍ए बेहद जरूरी है. बहुत बड़ी या छोटी पोलो शर्ट पहनने से आपका पूरा लुक ब‍िगड़ सकता है. ढीली पोलो शर्ट, खासकर ढीली बाजू आपको काफी सुस्‍त और बेकार द‍िखाती है. इससे आपके बाजू कमजोर लगते हैं. जबकि सही फ‍िटिंग आपके बॉड़ी साइज को सही अनुपात में द‍िखाती है. पोलो टी-शर्ट की चौड़ी कॉलर आपकी गर्दन को बड़ा और अच्‍छा लुक देती है.

  2. पोलो के कलर्स और पैटर्न
    पोलो टी-शर्ट का कलर चुनते वक्‍त आपको अपनी स्किन टोन को ध्यान में रखना चाहिए. आप न्यूट्रल और ब्राइट रंगों में चुनाव कर सकते हैं, लेकिन सुनिश्चित रहें कि रंग आपके लुक के साथ मेल खाता है. वहीं पैटर्न की बात करें तो आपको दुकानों में कई तरह की रंग-ब‍िरंगी या मल्‍टी पैटर्न वाली पोलो टी-शर्ट म‍िल जाएंगी. लेकिन ऐसी पोलो टी-शर्ट आपको नहीं लेनी चाहिए. टैक्‍सचर या कलर ब्‍लॉकिंग वाले ऑप्‍शन नहीं चुनने चाहिए. आपको स‍िंगल कलर की या मोनोटोन (जैसे ब्‍लैक ऐंड वाइट) पोलो टी-शर्ट चुननी चाहिए. आप ट्र‍िम वाली स‍िंगल कलर पोलो टी-शर्ट ले सकते हैं, जो आपकी पर्सनेल‍िटी पर खूब जचती हैं.

  3. पोलो टी-शर्ट के साथ क्‍या चुनें बॉटम और एक्‍सरीज
    पोलो शर्ट को स्टाइलिश बनाने का सबसे सरल तरीका है उसे सही बॉटम के साथ पहनना. आप इसे चीनो या जींस पहन सकते हैं. वहीं आपको ब‍िलकुल कैज्‍युअल लुक चाहिए तो आप कॉटन के शॉर्ट्स के साथ भी इसे पहन सकते हैं. इसके साथ आप स्‍मार्ट वॉच, वॉच, या बेसबॉल कैप के साथ मैच कर सकते हैं. याद रखें कि वॉच भले ही आप कैसी भी पहनें लेकिन पोलो टी-शर्ट के साथ आप हाथ में वॉच या टाइट एक्‍ससरी जरूर पहनें.

  4. फुटवियर का ध्यान रखें
    पोलो टी-शर्ट के साथ आप फुटवियर में स्नीकर्स या लोफर्स पहन सकते हैं. ये अच्‍छे जाते हैं.

  5. पोलो टी-शर्ट कॉलर रूल
    अक्‍सर लोग पोलो टी-शर्ट के कॉलर को अप करके पहनते हैं. लेकिन पोलो के कॉलर को खड़ा करना हर स‍िच्‍युएशन में सहीं नहीं होता. अगर आप कोई मैच खेल रहे हैं, या आप धूप में अपनी गर्दन को टैन होने से बचाने ल‍िए ऐसा कर रहे हैं तो ये ठीक है. लेकिन इसके अलावा आप अगर इंडोर में कॉलर अप रखते हैं तो ये आपकी पर्सनेल‍िटी को नेगेट‍िव द‍िखाता है. साथ ही पोलो टी-शर्ट के कॉलर को हमेशा प्रेस करके ही पहनना चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here