विटामिन D बेहद जरूरी विटामिन होता है, जो अधिकतर लोगों को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाता है. यह विटामिन सूर्य की किरणों के संपर्क में आने पर आपकी त्वचा में मौजूद कोलेस्ट्रॉल से बनता है. (Image-Canva)

शरीर में विटामिन डी का स्तर सामान्य बनाए रखने के लिए लोगों को प्रतिदिन पर्याप्त धूप लेने की जरूरत होती है. हालांकि धूप निश्चित समय के लिए लेनी चाहिए, वरना इससे नुकसान भी हो सकता है. (Image-Canva)

हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में विटामिन डी का अहम योगदान होता है. यह विटामिन कैल्शियम और फॉस्फोरस अब्जॉर्प्शन बढ़ाने के लिए जरूरी है. इससे हमारी हड्डियों को मजबूती मिलती है. (Image-Canva)

विटामिन डी की कमी होने पर ऑस्टियोपोरोसिस, कैंसर, डिप्रेशन, मसल्स वीकनेस समेत कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए विटामिन डी बेहद जरूरी है. (Image-Canva)

अब सवाल है कि धूप से विटामिन डी किस तरह प्राप्त किया जा सकता है. लोगों को विटामिन डी लेने के लिए रोज धूप में कितनी देर बैठना चाहिए और धूप में बैठने का सबसे अच्छा समय कौन सा है. (Image-Canva)

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक धूप से विटामिन डी प्राप्त करने के लिए लोगों को रोजाना 10 से 30 मिनट की धूप लेनी चाहिए. डार्क स्किन वाले लोगों को इससे ज्यादा वक्त तक धूप लेनी चाहिए. (Image-Canva)

सबसे अच्छे समय की बात करें, तो दोपहर का वक्त धूप लेने के लिए परफेक्ट माना जाता है. इस वक्त सूर्य की किरणें तीव्र होती हैं और इसमें अल्ट्रावॉयलेट किरणें भी काफी ज्यादा हो सकती हैं. (Image-Canva)

इस वक्त धूप में बैठने से कम समय में आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिल सकता है. कई स्टडी में भी यह बात सामने आई है. हालांकि हद से ज्यादा धूप लेना नुकसानदायक हो सकता है. (Image-Canva)


