
फ्लिपकार्ट पर मंथ-एंड मोबाइल फेस्ट चल रहा है. सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन पर बेस्ट डील और डिस्काउंट दिया जा रहा है. सेल का आखिरी दिन 31 जनवरी को है, और अगर आपने अभी तक शॉपिंग नहीं की है तो फायदा उठाने के लिए बस कुछ दिन बाकी हैं. अगर आप भी नए फोन की तलाश में हैं तो ये सेल आपके लिए कई ऑप्शन लाई है, और बेस्ट ऑफर के तहत ग्राहक इनफिनिक्स स्मार्ट 8 को मात्र 6,549 रुपये में घर लाया जा सकता है.

इसके अलावा बैंक ऑफर के साथ इसे 10% की अडिशनल छूट पर खरीदा जा सकता है. कंपनी ने इसे सबसे स्टाइलिश फोन कहा है, और साथ ही ये भी कहा है कि ये बेस्ट ऑफर है. फोन पर एक्सचेंज डील भी दी जा रही है, जिसके तहत इसे 5,500 रुपये के डिस्काउंट पर घर लाया जा सकता है.

इस फोन में 90Hz तक रिफ्रेश रेट और 500 nits ब्राइटनेस के साथ 6.6-इंच HD+ (1,612 x 720 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया गया है. इस हैंडसेट में 4GB LPDDR4X रैम और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज दिया गया है.

रैम को वर्चुअल तरीके से बढ़ाकर 8GB तक किया जा सकता है. वहीं, स्टोरेज को कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. ये फोन एंड्रॉयड 13 गो एडिशन बेस्ड XOS 13 पर चलता है.

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा और एक AI बैक्ड लेंस दिया गया है. साथ ही यहां क्वॉड-LED रिंग फ्लैश भी मौजूद है. फोन के फ्रंट में 8MP कैमरा दिया गया है.

इस हैंडसेट में मैजिक रिंग फीचर भी दिया गया है, जोकि Apple Dynamic Island के जैसा है. इससे यूजर्स नोटिफिकेशन्स और बैटरी स्टेट आदि देख सकते हैं. ये मैजिक रिंग फ्रंट कैमरे के अलग-बगल दिखाई देगा.

Infinix Smart 8 की बैटरी 5,000mAh की है. साथ ही कनेक्टिविटी के लिहाज से डुअल 4G, नैनो सिम, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, GPS, GLONASS और USB Type-C का सपोर्ट दिया गया है. सिक्योरिटी के लिए यहां फिंगरप्रिंट सेंसर साइड माउंटेड है.


