इन बड़ी कंपनियों ने शेयर बाजार में जमाई धाक, इनमे नहीं डूबेंगे पैसे

0

शेयर बाजार में आज से कुछ चुनिंदा शेयरों में कामकाज करने का तरीका बदल जाएगा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने 27 मार्च को 25 शेयरों की सूची जारी की है, जिनमें 28 मार्च से T+0 सेटलमेंट लागू हो गया है. कुछ दिनों पहले शेयर बाजार नियामक संस्था SEBI ने ऑप्शनल T+0 सेटलमेंट के बीटा संस्करण के लॉन्च को मंजूरी दी थी. इसके बाद अब कुछ शेयरों के साथ इसे शुरू किया जा रहा है.

बीएसई ने कहा कि अंबुजा सीमेंट्स, अशोक लीलैंड, बजाज ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा, बीपीसीएल, सिप्ला और टाटा समूह के कुछ शेयरों समेत 25 स्टॉक्स T+0 सेटलमेंट सायकल के लिए पात्र होंगे.

T+0 सेटलमेंट क्या होता है
शेयर मार्केट में अब तक T+1 सेटलमेंट सायकल पर काम होता आया है. हालांकि, अब वैकल्पिक तौर पर T+0 सेटलमेंट सायकल लागू किया जा रहा है, ऐसे में शेयरों की खरीदारी और बिक्री का सेटलमेंट एक ही दिन में होगा. ऐसा माना जा रहा है कि शॉर्ट सेटलमेंट सायकल से बाज़ार में तरलता बढ़ सकती है और जोखिम कम हो सकता है.

सेबी ने T+0 सेटलमेंट को मंजूरी देते हुए कहा था कि हितधारकों की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए, बोर्ड ने 25 शेयरों के सीमित सेट और दलालों के सीमित सेट के साथ वैकल्पिक टी+0 सेटलमेंट के बीटा वर्जन को लॉन्च करने की मंजूरी दी है.

ये रहे सभी 25 शेयरों के नाम

अंबुजा सीमेंट लिमिटेड
अशोक लीलैंड लिमिटेड
बजाज ऑटो लिमिटेड
बैंक ऑफ बड़ौदा
बीपीसीएल
बिरला सॉफ्ट लिमिटेड
सिप्ला
कोफोर्ज
डिविज लैब
हिंडाल्को
इंडियन होटल
जेएसडब्ल्यू स्टील
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस
एलटीआई माइंडट्री
एमआरफ लिमिटेड
नेस्ले इंडिया
एनएमडीसी
ओएनजीसी
पेट्रोनेट एलएनजी
सम्वर्धन मदरसनसुीम इंटरनेशनल
एसबीआई
टाटा कम्युनिकेशन
ट्रेंट लिमिटेड
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
वेदांता लिमिटेड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here