जीमेल का इस्तेमाल काफी समय से किया जा रहा है लेकिन बहुत कम लोग होंगे जो इसकी सीक्रेट ट्रिक्स के बारे में जानते होंगे. जीमेल गूगल की एक ऐसी सर्विस जिसका इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग कर रहे हैं. इसलिए आज हम आपको जीमेल के कुछ खास ट्रिक्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप यकीनन नहीं जानते होंगे.

Confidential Email: बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि जीमेल पर गोपनीय ईमेल को भी भेजा जा सकता है. आप रिसीवर द्वारा ईमेल को कॉपी करने, प्रिंट करने, फॉरवर्ड करने और डाउनलोड करने जैसी सुविधाओं को डिसेबल करके अपने ईमेल को गोपनीय बना सकते हैं. इसे एनेबल करने के लिए आपको नया ईमेल भेजने के दौरान Lock साइन पर टैप करना होगा.

View Emails Offline: जीमेल यूज़र्स को रिसेंट ईमेल को रीड करने की अनुमति देता है, और इसके लिए आपको इंटरनेट की ज़रूरत नहीं पड़ती है. इसके लिए आपको Gmail Settings में जाना होगा, और फिर Offline सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद आपको Enable offline email वाले चेकबॉक्स पर टैप करना होगा. इसके बाद आपको सिंक सेटिंग पर जाना होगा और Save Changes पर टैप करना होगा.

Schedule Emails: बहुत कम लोग ये जानते हैं कि जीमेल पर किसी भी ईमेल को एक तय समय के लिए शेड्यूल किया जा सकता है. इसके लिए आपको Send के बगल में दिए गए Arrow पर टैप करना है. इसके बाद Schedule Send पर टैप कर दें. इसके बाद डेट और टाइम सेलेक्ट करें.

Right click menu: जीमेल पर राइट क्लिक करेंगे तो उसमें कई ऑप्शन आ जाएंगे. इसमें कई इंट्रेस्टिंग ऑप्शन भी हैं जो कि अटैचमेंट, Move to tab, रिप्लाई ऑल और सर्च ऑप्शन है.

Shortcuts: जीमेल पर आपको कई तरह के शॉर्टकट मिल जाएंगे. इसमें mark as read करने के लिए Shift + I दबाएं, ईमेल भेजने के लिए Command या Ctrl + Enter दबाएं, Command or Ctrl + K to insert a link, C to compose, / to search your emails, D to compose in a new tab, BCC रेसीपिएंट ऐड करने के लिए Shift + Ctrl + B प्रेस किया जा सकता है.