The traders of the proposed cavid center near the Auckland tunnel opposed | ऑकलैंड टनल के पास प्रस्तावित काेविड सेंटर का व्यापारियों ने किया विराेध

0

[ad_1]

शिमला14 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

ऑकलैंड टनल के पास प्रस्तावित चार मंजिला काेविड सेंटर का अभी से विराेध शुरू हाे गया है। व्यापार मंडल ऑकलैंड लक्कड़ बाजार के प्रतिनिधियाें ने इसका विराेध करते हुए सरकार से मांग की है कि यहां पर किसी तरह का काेविड सेंटर न बनाए जाए। अगर इसके बावजूद सरकार ने नहीं माना ताे सड़काें पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। व्यापार मंडल ऑकलैंड लक्कड़ बाजार के अध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा का कहना है कि मंगलवार काे इस संबंध में बैठक की गई।

इस बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रस्तावित काेविड सेंटर का विराेध किया जाएगा। उनका कहना है कि एचपी पीडब्ल्यूडी के गाेदाम, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड काे यहां से हटाया जा रहा है। भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र हाेने के चलते इसके 500 मीटर के दायरे में ऑकलैंड हाउस स्कूल, आरकेएमवी, सीनियर और जूनियर स्कूल, बैंक एरिया और 50 दुकानें हैं। ऐसे में ये संभव ही नहीं है कि यहां पर काेविड सेंटर काे बनाया जाए। बैठक में ये भी निर्णय हुआ है कि जल्द ही दुकानदाराें का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम जयराम ठाकुर से मिलेगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here