The person who was injured in the accident died after 14 days | हादसे में घायल हुए व्यक्ति की 14 दिन के बाद हुई मौत

0

[ad_1]

पानीपत8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
orig 052120185largeimg24thursday20181331302155 1605043649

सड़क हादसे में 14 दिन पहले घायल हुए व्यक्ति की दिल्ली स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कच्चा कैंप स्थित गुरुनानक पुरा निवासी गुरमीत ने चौकी 8 मरला में शिकायत दी। बताया कि पिता जसवंत सिंह एक्सपोर्ट कंपनी में काम करते थे। 25 अक्टूबर को वह पिता के साथ बाइक से संजय चौक की तरफ जा रहे थे। बाइक पिता चला रहे थे।

जाटल रोड स्थित पीपल वाली गली के पास सामने से आई बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर जा गिरे। उनके सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे के साथ आरोपी बाइक लेकर भाग गया। पिता का इलाज दिल्ली स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था। 7 नवंबर को पिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एएसआई मनोज ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बस की टक्कर, पानीपत की महिला की हुई मौत

हरियाणा रोडवेज की बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। इस दाैरान महिला बस की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मरने वाली महिला पानपीपत के तहसील कैंप की 53 वर्षीय संतोष थी। वह पति के साथ जा रही थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here