[ad_1]
फरीदाबाद7 दिन पहले
- कॉपी लिंक
प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम की लगातार कार्रवाई जारी है, लेकिन इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे। सोमवार को निगम ने 18 चालान कर 85500 रुपए का जुर्माना ठोका। निगम के अधीक्षण अभियंता विजय ढाका के अनुसार प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर कई जगह कार्रवाई की गई।
ग्रेप नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। सोमवार को निर्माण साम्रगी और मलबा खुले में पाए जाने पर 18 चालान कर 85500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा निगम की ओर से प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सड़कों तथा पेड़ों पर पानी का छिड़काव लगातार किया जा रहा है।
सोमवार को वार्ड नंबर 26, 27, 11, 15 व 17, 36, 39, 3, 33, 39, 35, 31, 35, 4 में खुले में रखी बिल्डिंग सामग्री को निगम के कर्मचारियों ने ढकवाया।
[ad_2]
Source link

