एक्टर : देओल फैमिली पिछले साल काफी चर्चा में रही. सनी देओल और बॉबी देओल की धमाकेदार वापसी के साथ ही करण देओल की शादी और फिर राजवीर देओल का बॉलीवुड डेब्यू. दूसरी तरफ अभय देओल भी लगातार चर्चा में रहे. अभय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं. अब अभय देओल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने बेडरूम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हल्ला मचा दिया है.
अभय देओल की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. कुछ तस्वीरों में अभय देओल एक रूम में बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और जबरदस्त एक्सप्रेशन दे रहे हैं. इन तस्वीरों को देखने के बाद अभय के फैंस भी काफी हैरान हैं. वहीं एक तस्वीर में अभय हल्के पीले कलर के सैंडो पहने हुए और कैमरे के लिए फनी एक्सप्रेशन देते हुए दिख रहे हैं.
तस्वीरों को शेयर करते हुए अभय ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “कुछ सुबह बस ऐसी ही होती हैं! काश मैं तुम्हारे साथ जाग पाता.” कैप्शन में एक्टर ने ‘नो फिल्टर’, ‘मॉर्निंग फेस’, ‘रॉ’, ‘नेचुरल’ और ‘हेयरी’ जैसे हैशटैग का इस्तेमाल भी किया. फोटो पर अभिनेता के फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं. कई ने अभय की तस्वीरों पर मजेदार कमेंट किए हैं.
एक यूजर ने लिखा- ‘मैं ऑफिस हूं, भगवान के लिए मुझे अपने काम पर फोकस करने दें.’ वहीं एक अन्य ने लिखा- ‘आपको इतनी सुबह इतनी शानदार तस्वीर शेयर करने का कोई हक नहीं है. अब इसके साथ मैं किसी दूसरे काम पर कैसे ध्यान दूंगी.’ वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर को अब से पहले 2023 में ‘ट्रायल बाय फायर’ सीरीज में देखा गया था.


