Tejashwi Yadav Yuva Samvad in Patna, Says wont compromise with law and order if got victory | जीत पर इतना भरोसा कि बोल दिया – लॉ एंड ऑर्डर से कंप्रोमाइज नहीं करेंगे, दोषियों पर कोई रहम नहीं करेंगे

0

[ad_1]

पटना3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
whatsapp image 2020 11 06 at 72858 pm 1604679738
  • युवा संवाद के जरिये सीएम नीतीश पर भी किया हमला

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज तीसरा युवा संवाद किया। इसमें उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार का जाना तय है। बदलाव होकर रहेगा। हम शुरू से एक ही बात कह रहे हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री थक चुके हैं, बिहार उनसे संभल नहीं रहा है। हमारी बात की घोषणा उन्होंने खुद ही कर दी कि यह उनका आखिरी चुनाव है। जिस व्यक्ति का आखिरी चुनाव है, उनको वोट देने का कोई मतलब नहीं। कोई जवाबदेही नहीं होगी। वे पहले से ही पल्ला झाड़ रहे हैं।

तेजस्वी ने कहा कि बिहार के लोगों ने 15 साल मौका दिया पर बेरोजगारी, लाचारी बढ़ी। बिहार में 60 घोटाले नीतीश सरकार में हुए और 30 हजार करोड़ का बंटाधार हुआ। किसानों की स्थिति दयनीय है। अस्पताल आईसीयू में हैं। पानी भर जाता है, कुत्ते शव लेकर अस्पताल से बाहर लेकर चले जाते हैं। सांप-बिच्छू आ जाते हैं। इस चुनाव को आखिरी चुनाव कहकर नीतीश कुमार हार मान चुके हैं। हमारी सरकार बनेगी तो अपने घोषणा पत्र को समय रहते पूरा करेंगे। हम लॉ एंड ऑर्डर से कंप्रोमाइज नहीं करेंगे। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, श्याम रजक, मनोज कुमार झा, सुनील कुमार सिंह, तनवीर हसन भी मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here