Tejashwi Yadav Birthday, Bihar Election 2020 Latest News; RJD Party Worker At Rabri Devi Residence In Patna Today | फूल-माला लेकर कार्यकर्ता पहुंचे राबड़ी आवास, पार्टी ने कहा- आवास पर आकर बधाई देने से बचें

0

[ad_1]

  • हिंदी समाचार
  • स्थानीय
  • बिहार
  • तेजस्वी यादव का जन्मदिन, बिहार चुनाव २०२० ताजा खबर; पटना में आज राबड़ी देवी के आवास पर राजद पार्टी के कार्यकर्ता

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
image 80 1604904097

मीसा भारती ने ट्विटर पर तेजस्वी के जन्मदिन की तस्वीर पोस्ट की है।

  • राजद ने ट्वीट किया- तेजस्वी का जन्मदिन सादगी से मनाएंगे
  • पार्टी इस मौके पर कोई कार्यक्रम नहीं करेगी आयोजित

महागठबंधन से सीएम उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। तेजस्वी को बधाई देने के लिए कार्यकर्ता फूल-माला के साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर सोमवार सुबह से ही पहुंचने लगे हैं। एक्जिट पोट को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। हालांकि पार्टी ने साफतौर पर कार्यकर्ताओं से कहा है कि तेजस्वी यादव सादगी से जन्मदिन मनाएंगे। पार्टी इस मौके पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगी। राजद ने आज सुबह ट्वीट किया है, “तेजस्वी यादव के जन्मदिन को सादगी से मनाने के निजी निर्णय का सम्मान करते हुए आप घर पर ही रहें और आवास आकर व्यक्तिगत रूप से बधाई देने से बचें “।

राबड़ी आवास पर बधाई देने पहुंचे कार्यकर्ताओं के लिए सुबह से ही गेट नहीं खोला गया है। छपरा के गणेश साह अपने रिक्शे पर बैलून लगाकर तेजस्वी यादव के जन्मदिन में शामिल होने के लिए पहुंचे। गणेश पिछले 15 वर्षों से हड़ताली मोड़ पर रिक्शा चला रहे हैं। एक दिन पहले ही राजद की ओर से पत्र जारी कर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया जा चुका है कि वे संयमित रहें।

इधर, पार्टी की ओर से रविवार को ट्विटर पर कार्यकर्ताओं के लिए संदेश दिया गया था, 10 नवम्बर को चुनाव परिणाम कुछ भी हो उसे पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से स्वीकारना है। अनुचित आतिशबाजी, हर्ष फायरिंग, प्रतिद्वंद्वियों अथवा उनके समर्थकों के साथ अशिष्ट व्यवहार इत्यादि किसी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगा

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here