बड़ा बयान! ‘हमें UCC से आपत्ति नहीं, लेकिन कुछ सवाल हैं’— तहसीन पूनावाला Tehseen Poonawalla UCC Statement

0
बड़ा बयान! ‘हमें UCC से आपत्ति नहीं, लेकिन कुछ सवाल हैं’— तहसीन पूनावाला Tehseen Poonawalla UCC Statement

आप यूसीसी लागू करने की वकालत कर रहे हैं,तो क्यों नहीं एकबार में पूरे देश में लागू कर देते

हमें यूसीसी से कोई आपत्ति नहीं, लेकिन मेरे कुछ सवाल हैं : तहसीन पूनावाला Tehseen Poonawalla UCC Statement पुणे, 11 मार्च (TNT)। राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने यूसीसी लागू किए जाने की पैरोकारी की, लेकिन साथ में कई सवाल भी दागे हैं। उन्होंने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं यूसीसी की वकालत करता हूं और इस बात का पक्षधर हूं कि यूसीसी को हर हाल में लागू किया जाना चाहिए। लेकिन, मेरे कुछ सवाल हैं।

Tehseen Poonawalla UCC Statement जैसे, ये लोग उत्तराखंड में यूसीसी लेकर आए, मगर अफसोस की बात है कि आदिवासी को उससे बाहर कर दिया। क्या हम इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार कर सकते हैं? राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने कहा कि मेरा सीधा-सा सवाल है कि अगर आप लोग यूसीसी लागू करने की वकालत कर रहे हैं, तो क्यों नहीं एक ही बार में पूरे देश में लागू कर देते हैं।

Tehseen Poonawalla UCC Statementआखिर क्यों राज्य में राज्य में इसे लागू कर रहे हैं। इससे मुझे नहीं लगता है कि किसी भी प्रकार का फायदा होगा। अगर आप सच में यूसीसी को लेकर गंभीर हैं, तो इसे पूरे देश में लागू कर दीजिए। हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि लगातार यह कहा जा रहा है कि यूसीसी को लेकर मुस्लिम समुदाय में आपत्ति है। कुछ लोग कह रहे हैं कि मुस्लिम समुदाय के लोग कई विवाह करते हैं।

उन्होंने गोवा के एक कानून का जिक्र किया

Tehseen Poonawalla UCC Statement मैं एक बात इस संदर्भ में साफ कर देना चाहता हूं कि यूसीसी से हमें कोई आपत्ति नहीं है। आप इसे बेहिचक होकर लागू कीजिए। कोई ऐतराज नहीं जताएगा। वहीं, उन्होंने गोवा के एक कानून का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री ने खुद इस बात को कैमरे के सामने कहा कि उनके राज्य में एक ऐसा कानून है, जिसमें यह प्रावधान स्पष्ट रूप से किया गया है कि अगर किसी हिंदू पुरुष को 30 वर्ष की आयु तक पुत्र नहीं हो, तो उसे दूसरी शादी करने का पूरा अधिकार है।

अगर किसी हिंदू पुरुष को 30 वर्ष की आयु तक पुत्र नहीं हो,तो उसे दूसरी शादी करने का पूरा अधिकार

Tehseen Poonawalla UCC Statement हैरानी की बात यह है कि गोवा के मुख्यमंत्री ने इस कानून को न्यायोचित ठहराने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा, मैं मांग करता हूं कि सरकार को इस संबंध में अपना रूख भी स्पष्ट करना चाहिए। साथ ही, उन्होंने मांग की है कि यूसीसी में सभी भारतीयों को शामिल कीजिए, तभी चलकर आगे चलकर स्थिति सकारात्मक होगी।

Tehseen Poonawalla UCC Statement आप मेहरबानी करके उत्तराखंड जैसा यूसीसी मत बनाइए, जहां पर एसडीएम साहब बैठकर इस बात का लेखा जोखा तैयार कर रहे हैं कि किसका किसके साथ अफेयर चल रहा है, बल्कि आप यूसीसी में सभी लोगों को शामिल कीजिए, तभी चलकर स्थिति सकारात्मक हो पाएगी। —आईएएनएस एएस/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here