करारी हार: टीम इंडिया के लिए बड़ा वेकअप कॉल Team India Har Wakeup call : रवि शास्त्री

0
करारी हार: टीम इंडिया के लिए बड़ा वेकअप कॉल Team India Har Wakeup call : रवि शास्त्री

भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह अब मुश्किल

Team India Har Wakeup call’वेकअप कॉल’ है दक्षिण अफ्रीका से मिली हार, अपनी रणनीति पर विचार करे टीम इंडिया: रवि शास्त्री नई दिल्ली, 25 फरवरी (TNT)। भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टी20 विश्व कप इतिहास में भारत की रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी हार थी। Team India Har Wakeup call इस हार के बाद भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह अब मुश्किल हो गई है।

यह हार टूर्नामेंट में सही समय पर आई

Team India HAR Wakeup call भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच रवि शास्त्री ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली भारतीय टीम को मिली हार को समय पर मिला वेक-अप कॉल बताया है। द आईसीसी रिव्यू पर शास्त्री ने कहा, “यह हार टूर्नामेंट में सही समय पर आई। आप लगातार मैच जीतते हैं, तो एक दिन खराब भी होगा। मुझे खुशी है कि यह जल्दी हो गया। शायद इंडिया को इसी झटके की जरूरत थी।” शास्त्री ने कहा, “हार का तरीका कैंप के अंदर रणनीति में फिर से बदलाव लाने पर जोर देगा।

पटेल और सुंदर दोनों को खिलाएं

Team India Wakeup call इससे आगे टीम कॉम्बिनेशन के बारे में अपनी रणनीति पर फिर से सोचने पर मजबूर होना पड़ सकता है। वे चीजों को हल्के में नहीं लेंगे क्योंकि सुपर आठ में एक और हार जाते हैं, आपको टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा देगी।” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अक्षर पटेल को वापस लाना होगा। आपको उसके अनुभव की जरूरत है। मैं कहूंगा कि पटेल और सुंदर दोनों को खिलाएं। खुद को अतिरिक्त विकल्प दें।

Team India Har Wakeup call किसी भी दिन, आपके पास एक ऐसा गेंदबाज जरूर होगा जिसका दिन खराब होगा, जैसे रविवार को वरुण चक्रवर्ती का था। वह अपने बेस्ट फॉर्म में नहीं था और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ी।” शास्त्री ने कहा, “अगर अक्षर पटेल खेल रहे हैं, तो वह नंबर 8 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। आपके पास नंबर 5 पर हार्दिक पांड्या हैं, नंबर 6 पर शिवम दुबे हैं, और नंबर 7 पर वाशिंगटन सुंदर हैं। अक्षर नंबर 5 पर भी जा सकते हैं।

अगर आठ बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में काम नहीं कर सकते

Team India Har Wakeup cal अगर आठ बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में काम नहीं कर सकते, तो गड़बड़ है। आप जहां चूक रहे हैं, वह यह है कि आप खुद को एक अतिरिक्त गेंदबाज का विकल्प नहीं दे रहे हैं। रिंकू सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है। उन्हें एक विशेषज्ञ बल्लेबाज की तरह आना होगा।Team India Har Wakeup cal” —आईएएनएस पीएके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here