Tap water will be removed and the technical assistants will be removed | नल का पानी बंद मिला ताे हटाए जाएंगे वहां के टेक्निकल सहायक

0

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भागलपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हर घर में नल से पानी पहुंचाने की याेजना की जिला स्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है। अफसर से लेकर इससे जुड़े कर्मी तक काे इसे लेकर अलर्ट किया जा रहा है। जिले में जहां काम पूरा हाे गया है वहां अगर नल से पानी बंद मिला तथा हर घर काे कनेक्शन नहीं मिला पाया गया ताे संबंधित स्कीम से जुड़े टेक्निकल सहायक काे हटा दिया जाएगा। पंचायत सचिव व प्रखंड पंचायती राज अफसर भी कार्रवाई की जद में आएंगे।

इसे लेकर डीआरडीए के डायरेक्टर सह प्रभारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमाेद कुमार पांडेय ने शुक्रवार काे जिले के सभी टीए, पंचायत सचिव व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी की घंटाें बैठक की। डीअारडीए सभागार में आयाेजित बैठक में उन्हाेंने कर्मी से लेकर अफसराें काे कहा कि वे याेजना से हुए काम की निगरानी करें। ऐसे दाे दर्जन से अधिक वार्ड मिले हैं जहां ग्रामीणाें की तनातनी व अवराेध के कारण हर घर काे पानी का कनेक्शन नहीं मिल पाया है। ऐसे मामलाें काे बीडीओ के स्तर से भी सुलझाने का टास्क दिया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here