तमिल सुपरस्टार की बिगड़ी तबियत, अपोलो में भर्ती है सबके चाहिते थाला

0

तमिल फिल्‍मों के सुपरस्‍टार थाला यानी अजित कुमार की सेहत को लेकर कुछ खबरें सामने आईं, जिसके बाद उनके फैंस परेशान हो गए. खबरें आईं कि अजित कुमार को चेन्‍नई के अपोलो अस्‍पताल में भर्ती किया गया है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ‘थाला’ ब्रेन की सर्जरी हुई है, जिसके वजह से अस्पताल में भर्ती है. इस मामले पर एक्टर के मैनेजर ने चुप्पी तोड़ी और सच्चाई लोगों के सामने रखा.

अजित कुमार वो सुपरस्टार हैं, जो अपने किरदार को फिल्मों में जीकर करते हैं. उनकी तबीयत के बारे में फैली खबरों पर अजित कुमार के मैनेजर सुरेश चंद्रा ने चुप्पी तोड़ी है और एक्टर का हेल्‍थ अपडेट दिया है.

अजित कुमार के मैनेजर सुरेश चंद्रा ने कहा, ‘ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन की खबर सच नहीं है. वह रूटीन चेकअप के लिए अस्‍पताल गए थे. वहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उनके कान के नीचे की नसें कमजोर हैं. डॉक्टर्स ने आधे घंटे के अंदर ही इसका इलाज पूरा कर लिया था.’

मैनेजर सुरेश चंद्रा ने आगे कहा, ‘अब अजित कुमार को जनरल वार्ड में श‍िफ्ट कर दिया गया है. उन्‍हें जल्‍दी छुट्टी दे दी जाएगी. जाहिर तौर पर यह आधिकारिक हेल्‍थ अपडेट एक्‍टर के करोड़ों फैंस के लिए राहत की बात है. अजित इन दिनों मगिज थिरुमेनी के डायरेक्‍शन में बन रही अपनी आगामी फिल्म ‘विदा मुयारची’ की शूटिंग कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here