रोहणा के 55 वर्षीय सुरेश ने जीती चूरमा खाओ प्रतियोगिता।
चूरमा खाओ प्रतियोगिता के विजेता रोहणा निवासी सुरेश कुमार को पुरस्कृत करते आयोजक धम्मल फौजी व पूर्व मिसेज
हरियाणा पूजा अलहान |
पीपली गांव के शिव मंदिर में आयोजित की गई चूरमा खाओ प्रतियोगिता रोहना गांव निवासी सुरेश ने 1 पॉइंट 700 किलोग्राम चूरमा खाकर जीती।प्रतियोगिता में प्रथम इनाम ₹2100 रखा गया था। लेकिन सुरेश के अन्य प्रतिभागियों के मुकाबले काफी ज्यादा चूरमा खाने के चलते उन्हें ₹15000 का इनाम दिया गया। इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर पहलवान बजरंग पूनिया के कोच कृष्ण ने पाया,उन्होंने 1 पॉइंट 055 किलोग्राम चूरमा खा कर ₹3000 का इनाम जीता।पिपली निवासी शमशेर सिंह उर्फ धम्मल फौजी ने हरियाणवी संस्कृति और यहां के देसी खानपान को बढ़ावा देने के लिए चूरमा खाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया था।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि दिल्ली पुलिस कमांडो रक्त वीर के नाम से विख्यात सिसाना निवासी आशीष दहिया मिसेज हरियाणा पूजा अलहान के साथी अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोगिंदर, सरपंच बिमला देवी ,प्रधान मनोज, पूर्व पार्षद सुनील दहिया, पूर्व सरपंच विजय, धौली आदि मौजूद रहे।


