सुजान गंगा नहर में लाखो मछलियों के मर जाने के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र

0

भरतपुर

राजस्थान में भरतपुर की सुजान गंगा नहर में लाखो मछलियों के मर जाने के मामले को लेकर पीपुल फाॅर एनीमल्स ने भरतपुर के पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में नगर निगम भरतपुर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पीपुल फाॅर एनीमल्स ने इस मामले को लाखों जलीय जीवो की हत्या बताते पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पीएफए की राष्ट्रीय अध्यक्षा मेनका गांधी, वाईल्ड लाईफ क्राईम कन्ट्रोल ब्यूरो, एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ़ इण्डिया व राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के चेयरमैन को मामले से अवगत कराया है। संगठन ने मछलियों के मरने से फैल रही सड़ांध से शहर में महामारी फैलने की आशंका भी की है व्यक्त।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here