Suhagin women will fast for Karva Chauth today for long life of husband | पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं आज रखेंगी करवा चौथ का उपवास

0

[ad_1]

गुड़गांव2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं बुधवार को उपवास रखेंगी। यह त्यौहार कार्तिक मास चतुर्थी का मनाया जाता है। करवा चौथ को प्रेम और विश्वास का पर्व माना जाता है। इस दिन महिलाओं के लिए श्रृंगार का विशेष महत्व है। महिलाएं पारंपरिक रुप से सजती संवरती हैं। व्रत रखकर महिलाएं चांद के उदय होने पर अपने पति की पूजा अर्चना कर और उनसे सुरक्षा का आशीर्वाद प्राप्त कर व्रत का समापन करती हैं। करवा का भी इस पर्व में बड़ा महत्व है।.

चंद्रमा को करवे से ही जल का अध्र्य देते हैं। बाजारों में करवे की बिक्री भी खूब हो रही है। चीनी से बने करवे भी महिलाओं द्वारा खरीदे जाते हैं। नई-नवेली दुल्हन की पहली करवा चौथ पर चीनी से बने करवे भेजे जाने की परंपरा प्राचीन काल से ही चली आ रही है।

करवे खरीदने वाली महिलाएं बाजारों में करवे खरीदती दिखाई दी। उधर महिलाएं सजने संवरने के लिए प्रसाधन सामग्री के अलावा हाथों में मेंहदी लगवाने के लिए भी सदर बाजार स्थित जैकबपुरा क्षेत्र में पहुंच रही हैं। हर कोई महिला स्वयं में विशेष दिखने के लिए प्रयत्नशील है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here