सितारे जमीन पर की स्टोरी बताते दिखे अमीर खान, अलग कांसेप्ट बताते दिखे

0

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान ने फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने के बाद एक्टिंग से कुछ समय के लिए दूरी बना ली थी. लेकिन अब आमिर खान (Aamir Khan) वापस बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं. आमिर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ से वापसी की प्लानिंग कर रहे हैं. इसी फिल्म को लेकर आमिर खान ने हाल ही में नया अपडेट शेयर किया है. आमिर खान ने एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर बात करते हुए कहा कि यह फिल्म आपको हंसाने वाली है.

कैसी होगी सितारे जमीन पर?

आमिर खान (Aamir Khan Movies) ने 12 मार्च को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन किया था. जहां आमिर ने पहले अपने प्रोडक्शन हाऊस और किरण राव की डायरेक्टेड फिल्म ‘लापता लेडीज’ की सक्सेस को फैंस के साथ शेयर किया और फिर एक्टर ने ‘सितारे जमीन पर’ (Sitaare Zameen Par Film) को लेकर अपडेट दिया. जहां आमिर खान ने बताया कि जिस तरह से ‘तारे जमीन पर’ ने आप सभी को रुलाया, सितारे जमीन पर आपको खूब हंसाएगी.

क्या होगी ‘सितारे जमीन पर’ की कहानी?

रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान (Aamir Khan Instagram) डायरेक्टेड ‘तारे जमीन पर’ फिल्म डिस्लेक्सिया पर बेस्ड थी. तो वहीं ‘सितारे जमीन पर’ की कहानी डाउन सिंड्रोम पर बेस्ड होगी. आमिर खान ने इस फिल्म के लिए फिल्म डायरेक्टर आर एस प्रसन्ना से हाथ मिलाया है. तो वहीं फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर जेनेलिया डिसूजा नजर आ सकती हैं. हालांकि फिल्म में जेनेलिया डिसूजा के अलावा कौन-कौन अहम किरदार होंगे, इसपर कोई डिटेल्स सामने नहीं आई है. वहीं आमिर खान फिलहाल, किरण राव डायरेक्टेड फिल्म लापता लेडीज की सक्सेस को सेलिब्रेट कर रहे हैं और अपने कमबैक की तैयारियों में लगे हुए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here