दर्शन अकादमी में आध्यात्मिक पाठ्यक्रम शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
गत दिवस दर्शन अकादमी में आध्यात्मिक पाठ्यक्रम शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला
का आयोजन मुख्य अतिथि आध्यात्मिक प्रवक्ता श्रीमती सीमा बत्रा की उपस्थिति
में किया गया | जिसमें सभी अध्यापकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया | कार्यशाला का
आरंभ 10 मिनट ध्यान के दवारा किया गया, जिसमें हर व्यक्ति को मनः शांति
का आभास हुआ | कार्यक्रम को सुचारु रूप से आगे बढ़ाते हुए संत राजेंदर सिंह जी
महाराज की विडियो दिखाकर उनके अनमोल वचनो से उपस्थित सभी प्रतिभागियों
और मुख्य अतिथियों को आध्यात्मिकता का संदेश दिया गया I फिर विद्यालय में
स्वचालित आध्यात्मिक पाठ्यक्रम और दर्शनिकता के विषय में बताया गया |
अध्यापकों के दवारा भिन्न–भिन्न क्रियाकलापों और खेल विधियों के माध्यम से
कई एक विषय जैसे – संत–मत, वेजेटेरियन डाइट, आत्मनिरीक्षण डायरी आदि
उपविषय की विषय – वस्तु को स्पष्ट किया गया, अध्यापकों ने बड़ी निपुणता से
आध्यात्मिक पाठयक्रम के मूल्यांकन ,बच्चों के लिए सकारात्मक वातावरण
,व्यवहार और संस्था के चार मूल मंत्रों और उसके महत्त्व को समझाया | अंत में
विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री जेसिका कांबले ने अध्यापकों के क्रियाकलापों की
सराहना करते हुए उनके साथ ध्यान से जुड़े कई साक्ष्य सम्बन्धों को सांझा किया |


