Spark due to sparking of electric wires, fire in motor workshop due to fire in motor workshop | बिजली की तारों में स्पार्किंग होने से चिंगारी, मोटर वर्कशॉप में आग लगने से इनोवा गाड़ी में लगी आग

0

[ad_1]

नालागढ़26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
08nov2020nalgarh01 1604842540

हिमाचल के नालागढ़ में वर्कशॉप में लगी आग से जलकर कबाड़ हुई कार।

  • दमकल कर्मचारियों ने आसपास तीन वर्कशॉप व एक रिहायशी मकान करीब 15 लाख की संपत्ति जलने से बचाई

नालागढ़-रामशहर मार्ग पर सिलनू पुल स्थित एक टिन शेड में चल रही वर्कशॉप में अचानक आग लग गई। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजकर 50 मिनट पर घटित हुई। स्थानीय लोगों द्वारा आगजनी की सूचना तुरंत दमकल विभाग नालागढ़ को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाना शुरू किया। करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बाबू राम के टिन शेड में चल रही वर्कशॉप के ऊपर से बिजली की तारों में स्पार्किंग होने से चिंगारी वर्कशॉप की छत पर घास में लगने से आग सुलग गई। इसके बाद देखते ही देखते आग बेकाबू हुई। वर्कशॉप के साथ खड़ी एक इनोवा गाड़ी भी बेकाबू आग की चपेट में आकर पूरी तरह से जलकर राख हो गई। बेकाबू आग पूरी तरह फैलने से पहले दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

लीडिंग फायरमैन कमलजीत की अगुवाई में दमकल कर्मचारियों ने आसपास तीन वर्कशॉप व एक रिहायशी मकान करीब 15 लाख की संपत्ति जलने से बचाई। आगजनी की घटना में करीब 12 लाख का नुकसान पहुंचा। जांच में आग लगने का कारण तारों में हुई स्पार्किंग सामने आया है। इस बारे में दमकल विभाग के कमलजीत ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच एक फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here