सिद्दार्थ गुप्ता ने किया UPPSC PCS 2023 को टॉप, जानिए 20 टॉपर्स की लिस्ट

0

UPPSC PCS 2023 : यूपीपीएससी पीसीएस 2023 के अंतिम नतीजे आज यानी 23 जनवरी को घोषित कर दिए गए हैं. जिसमें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कुल 251 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है. इस बार यूपीपीएससी ने रिकॉर्ड समय में इंटरव्यू के 10 दिन बाद ही पीसीएस परीक्षा के फाइनल नतीजे जारी कर दिए. इससे पहले आयोग ने 22 दिसंबर को मुख्य परीक्षा का परिणाम रिलीज किया था. वहीं इंटरव्यू 8 से 12 जनवरी तक चला था.

पीसीएस 2023 में देवबंद के सिद्धार्थ गुप्ता ने टॉप किया है. जबकि प्रयागराज के प्रेम शंकर पांडे दूसरे स्थान पर रहे. इसके बाद हरदोई के सात्विक श्रीवास्तव तीसरे और शिव प्रताप चौथे स्थान पर रहे. जबकि बहराइच के मनोज कुमार भारती ने 5वां स्थान हासिल किया.

देखें टॉप 20 की लिस्ट
पीसीएस 2023 में चयनित उम्मीदवारों में 33.46 फीसदी लड़कियां हैं. वहीं टॉप 20 में भी 13 लड़के और 7 लड़कियां शामिल हैं. पीसीएस 2023 में टॉप 20 स्थान हासिल करने वाले उम्मीदवारों की सूची आप नीचे चेक कर सकते हैं-

up pcs topper 1 2024 01 eb5ee64f8619b8973772ffa1bf8136c9up pcs topper 2 2024 01 f28a96223fd8ff9d85efb30828f4b618up pcs topper 3 2024 01 0b99dab4dd2f979006620d7c2317b1d1up pcs topper 4 2024 01 8526bae6084c144398e838ac58cbeee0up pcs topper 5 2024 01 dda559bd0622e0b6811d7198c05053ed

UPPSC PCS 2023 Toppers List PDF Download

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here