Seven of the gang who were robbery on the strength of arms, were planning the robbery | हथियारों के बल पर डकैती करने वाले गिरोह के सात काबू, डकैती की योजना बना रहे थे

0

[ad_1]

लुधियाना13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
orig orig20 11601077523 1605042729

प्रतिकात्मक फोटो

रात को राहगीरों से लूटपाट और डकैती करने वाले गिरोह के सात बदमाशों को थाना डिवीजन 3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह, दीपक कुमार, अमनजोत सिंह, कुलविंदर सिंह, विक्रमजीत, लवदीप सिंह और शिव कुमार के रूप में हुई है। उनके कब्जे से पिस्तौल, चार कारतूस, डमी पिस्तौल, एयरगन, 4 दात, 8 मोबाइल, 6 बाइक और एक्टिवा बरामद हुई। फिलहाल पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि न्यू शिवपुरी नाले के नजदीक आरोपी डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेड की, जहां सभी आरोपियों को काबू कर लिया।

सूत्रों के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई पर्चे दर्ज हैं और वो कई बड़े मामलों में शामिल रहे हैं।

उन्होंने अभी तक करीब 24 वारदातें की हैं। उनका साॅफ्ट टारगेट रात को फैक्ट्रियों से काम से आने वाले और फैक्ट्री के अंदर रहने वाले लोग होते थे, जहां वो कई डकैतियां कर चुके हैं। आरोपी उन्हीं दिनों में वारदात को अंजाम देते थे, जिस दिन वर्करों को सैलरी मिलती थी।

फिलहाल बुधवार को मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इसमें कई और बड़े खुलासे होने की आशंका है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here