तगड़ा झटका! इजरायल-ईरान युद्ध असर, सेंसेक्स 80 हजार से नीचे; ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स टॉप लूजर Sensex Below 80000 Israel Iran War

0
तगड़ा झटका! इजरायल-ईरान युद्ध असर, सेंसेक्स 80 हजार से नीचे; ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स टॉप लूजर Sensex Below 80000 Israel Iran War
Mumbai: A pedestrian walks past the Bombay Stock Exchange (BSE) building as a live screening shows Union Finance Minister Nirmala Sitharaman presenting the Union Budget 2026-27, in Mumbai on Sunday, February 1, 2026. (Photo: IANS)

बाजार में सबसे अधिक गिरावट ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में

इजरायल-ईरान युद्ध का असर! सेंसेक्स 80 हजार से नीचे, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर टॉप लूजर Sensex Below 80000 Israel Iran War मुंबई, 2 मार्च (TNT)। इजरायल-ईरान युद्ध के कारण भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। दोपहर 12:30 बजे तक सेंसेक्स 1,486 अंक या 1.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,806 और निफ्टी 453.35 अंक या 1.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,725 पर था। बाजार में सबसे अधिक गिरावट ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में देखी जा रही है।

निफ्टी ऑटो और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स तीन-तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स

Sensex Below 80000 Israel Iran War निफ्टी ऑटो और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स तीन-तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स थे। इसके साथ निफ्टी इन्फ्रा 2.77 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 2.39 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.30 प्रतिशत और निफ्टी एनर्जी 2.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 362 अंक या 2.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,566 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1200 अंक या 2.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 57,914 पर था।

सभी शेयरों का मार्केट 9 लाख करोड़ रुपए कम होकर 454 लाख करोड़ रुपए

Sensex Below 80000 Israel Iran War सेंसेक्स पैक में बीईएल, सन फार्मा और भारती एयरटेल गेनर्स थे। एलएंडटी, इंडिगो, मारुति सुजुकी, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, इटरनल, ट्रेंट, एनटीपीसी, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एसबीआई, पावर ग्रिड, एचयूएल, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक लूजर्स थे। बाजार में गिरावट के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी शेयरों का मार्केट 9 लाख करोड़ रुपए कम होकर 454 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पहले 463 लाख करोड़ रुपए था।

सोने और चांदी की कीमतों में भी तेजी

Sensex Below 80000 Israel Iran War बाजार में गिरावट की वजह इजरायल-ईरान के बीच युद्ध को माना जा रहा है,जिसमें अमेरिका और कई खाड़ी के देश भी शामिल हो गए हैं। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट के चलते भी बाजार पर दबाव देखा जा रहा है। दूसरी तरफ सोने और चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। सोना 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 5,415 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95 डॉलर प्रति औंस थी। वहीं, ब्रेंट क्रूड 9 प्रतिशत की तेजी के साथ 79 डॉलर प्रति औंस और डब्ल्यूटीआई क्रूड 8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72 डॉलर प्रति औंस पर है। —आईएएनएस एबीएस/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here