हरियाणा चाइल्ड डेवलपमेंट हिसार संघ (प्ले स्कूल) के अध्यक्ष बने सौरभ गोयल जी

0

हरियाणा चाइल्ड डेवलपमेंट हिसार संघ (प्ले स्कूल) के अध्यक्ष बने सौरभ गोयल जी

आज हिसार जिले के प्ले स्कूल संचालको की एक मीटिंग का आयोजन आई बर्ड इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में किया गया जिसमे प्ले स्कूल की नयी गाइडलाइन पर चर्चा हुई इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा चाइल्ड डेवलपमेंट संघ के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप नैन ने की I हिसार से अभिषेक कौशिक ने हरियाणा प्रांत के राज्य अध्यक्ष कुलदीप नैन जी,सचिव विकास बिश्नोई जी , संयोजक धर्मपाल जी का हिसार पहुंचने पर उनका आभार व्यक्त किया और बताया HCDA पुरे हरियाणा में प्ले स्कूल की कार्यकारिणी गठित कर रही है इसका उद्देश्य प्ले स्कूलों को आ रही मूलभूत समस्याओ को सरकार के समक्ष प्रस्तुत करना है, इसलिए सभी स्कूल संगठित होकर इसके लिए काम कर रहे है I
बैठक में हिसार की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित की गयी जिसमे सौरभ गोयल जी को प्रधान ,पंकज जी को सेक्रेटरी ,अभिषेक कौशिक को एडमिन सहलाकार ,परमवीर जी को केशियर ,आशीष नागपाल जी को क़ानूनी सहलाकार अवं सुनील कक्कर जी को मीडिया प्रभारी बनाया गया
इस मौके पर किड्स केयर स्कूल ,बचपन प्ले स्कूल एस.एम लिटिल एंजल स्कूल, डिज़्नी डैज़ल प्ले स्कूल, यूएस रोज वैली स्कूल, लिटल बड्स स्कूल,
आइ.बर्ड इंटरनेशनल स्कूल, एप्पल किड्स प्ले स्कूल, सैपलिंग्स किड्स स्कूल, रेनबो स्कूल के संचालक उपस्थित थे और सभी ने कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को बधाई दी | इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इस संघ का मुख्य उद्देश्य प्ले स्कूल में आ रही परेशानियों को सरकार के समक्ष रखना और दूर करने का प्रयास करवाना है और HCDA प्रदेश की बाकि सभी यूनियन के साथ मिलकर काम करेगी और साथ ही बच्चो के लिए सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करती रहेगी I इस अवसर पर हिसार के अध्यक्ष सौरभ जी ने विश्वास दिलाया कि कार्यकारिणी के सभी सदस्य अपना कार्य ईमानदारी से करेंगे और वह हिसार के सभी प्ले स्कूलों को साथ लेकर चलेंगे I

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here