मेयर गौतम सरदाना से मिली सर्व खत्री समाज की टीम

0

मेयर गौतम सरदाना से मिली सर्व खत्री समाज की टीम
समाज के संबंध में गलत टिप्पणी करने वाले के लिए सजा का प्रावधान करने की मांग की

हिसार, 10 जुलाई। सर्व खत्री समाज (रजि.) हिसार की टीम ने मेयर गौतम सरदाना से मिली और उन्हें अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मिलने से पूर्व सर्व खत्री समाज ने समाज की ओर से मेयर को सम्मानित भी किया। साथ ही ज्ञापन के माध्यम से मेयर को अपनी मांग से अवगत करवाया। सर्व खत्री समाज के सचिव भारत भुटानी ने बताया कि पिछले काफी समय से समाज के कुछ असमाजिक तत्व हमारे समाज को लेकर गलत टिप्पणी कर रहे हैं। इसलिए रिफ्यूजी/पाकिस्तानी बोले जाने पर कानून बनाया जाए और सजा का प्रावधान हो ताकि इस तरह के लोगों को सजा दिलवाई जाए। इन मांगों को लेकर मेयर को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर सर्व खत्री समाज से अमित धवन, अनुराग ग्रोवर, राजीव मेहता, हेमंत नागपाल, संदीप बांगा, गगन ओबरोए, सोनू असीजा, भारत भुट्टानी, नरेश चुघ, अशोक पाहवा व पंकज नन्दा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here