बड़ा खुलासा! कोच गंभीर ने जिम्बाब्वे मैच के लिए तैयार रहने को कहा था: संजू सैमसन Sanju Samson Gautam Gambhir Statement

0
बड़ा खुलासा! कोच गंभीर ने जिम्बाब्वे मैच के लिए तैयार रहने को कहा था: संजू सैमसन Sanju Samson Gautam Gambhir Statement
Kolkata: India's head coach Gautam Gambhir with player Sanju Samson during a practice session ahead of the first T20 match against England at Eden Gardens in Kolkata on Tuesday,

मुझे स्क्वॉड में अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करना पसंद नहीं

कोच गंभीर ने जिम्बाब्वे मैच के लिए तैयार रहने को कहा था: संजू सैमसन Sanju Samson Gautam Gambhir Statement अहमदाबाद, 9 मार्च (TNT)। टीम इंडिया ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। भारत की ऐतिहासिक जीत के नायक संजू सैमसन रहे। संजू ने फाइनल में भी 46 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली।

मैं 100 प्रतिशत तैयार था।

Sanju Samson Gautam Gambhir Statement संजू ने बताया कि कोच गौतम गंभीर ने उन्हें कहा था कि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच के लिए तैयार रहें। संजू सैमसन ने खिताबी मुकाबले में मिली जीत के बाद जियोस्टार से कहा, “मैं जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले जिम में कोच गौतम गंभीर से मिला था, और वहीं उन्होंने मुझसे कहा, ‘संजू, तैयार रहो, तुम अगला मुकाबला खेलने वाले हो।’ मैं 100 प्रतिशत तैयार था। मेरे मन में मैंने कहा, हां, अब बात करते हैं, मैं इसी का इंतजार कर रहा था।”

हम सभी एक चीज के लिए लड़ रहे थे और वो था वर्ल्ड कप

Sanju Samson Gautam Gambhir Statement संजू ने बताया कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह पाने के लिए अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं एक बात आपको बेहद ईमानदारी के साथ बताना चाहता हूं कि मुझे स्क्वॉड में अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करना पसंद नहीं है। एक बार जब हम किसी मकसद के लिए साथ मिलकर लड़ते हैं, तो मैं बस अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करता हूं।”

Sanju Samson Gautam Gambhir Statement सैमसन ने कहा कि न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान वह हर वक्त बस यही सोच रहे थे कि वह टीम का हिस्सा होंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि जब मैं टीम में जगह बनाने के लिए लड़ रहा था, तो मेरा प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। हालांकि, जब मौका आया, तो हम सभी एक चीज के लिए लड़ रहे थे और वो था वर्ल्ड कप। मुझे इस बात की खुशी है कि अंत में चीजें हमारे पक्ष में रहीं।

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी सैमसन बेहतरीन लय में दिखाई दिए

Sanju Samson Gautam Gambhir Statement संजू सैमसन ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा संग मिलकर पहले विकेट के लिए महज 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े। संजू ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए खिताबी मुकाबले में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 46 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी सैमसन बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 42 गेंदों में 89 रन बनाए थे।

टूर्नामेंट में खेले 5 मुकाबलों में संजू सैमसन ने 199 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। संजू को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। —आईएएनएस एसएम/डीकेपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here