गैलेक्सी एस26 सीरीज अब भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध
सैमसंग ने भारत में लॉन्च की गैलेक्सी एस26 सीरीज; कीमत 87,999 रुपए से शुरू Samsung Galaxy S26 Series गुरुग्राम, 26 फरवरी (TNT)। टेक दिग्गज सैमसंग ने गुरुवार को घोषणा की कि उसकी फ्लैगशिप गैलेक्सी एस26 सीरीज अब भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 87,999 रुपए है, जबकि टॉप मॉडल गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की कीमत 1,89,999 रुपए तक जाती है। गैलेक्सी एस26 सीरीज में गैलेक्सी एस26, गैलेक्सी एस26+ और गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा शामिल हैं।
नई सीरीज अब तक का सबसे उन्नत ‘एजेंटिक एआई’ मोबाइल अनुभव
Samsung Galaxy S26 Series कंपनी का कहना है कि यह नई सीरीज अब तक का सबसे उन्नत ‘एजेंटिक एआई’ मोबाइल अनुभव प्रदान करती है, जो रोजमर्रा के कामों को आसान और समझदार बनाती है। इन स्मार्टफोन्स का उद्देश्य शेड्यूल मैनेज करना, जानकारी खोजना, कंटेंट कैप्चर करना और फोटो-वीडियो एडिट करने जैसे कामों को कम मेहनत में पूरा करना है।
गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की कीमत
Samsung Galaxy S26 Series गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की कीमत 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट के लिए 1,39,999 रुपए है, जबकि 12 जीबी + 512 जीबी मॉडल की कीमत 1,59,999 रुपए है। वहीं, 16 जीबी + 1 टीबी वेरिएंट 1,89,999 रुपए में मिलेगा। गैलेक्सी एस26+ की कीमत 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट के लिए 1,19,999 रुपए से शुरू होती है, जबकि 12 जीबी + 512 जीबी मॉडल 1,39,999 रुपए में उपलब्ध होगा।
स्मार्टफोन कोबाल्ट वायलेट, व्हाइट, ब्लैक और स्काई ब्लू रंगों
Samsung Galaxy S26 Series गैलेक्सी एस26 की कीमत 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट के लिए 87,999 रुपए है, जबकि 12 जीबी + 512 जीबी वर्जन 1,07,999 रुपए में मिलेगा। गैलेक्सी एस26 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर 25 फरवरी से देश भर के प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गए हैं। ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सैमसंग लाइव के जरिए भी प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। ये स्मार्टफोन कोबाल्ट वायलेट, व्हाइट, ब्लैक और स्काई ब्लू रंगों में उपलब्ध हैं।
मोबाइल फोन में इंडस्ट्री का पहला इन-बिल्ट प्राइवेसी डिस्प्ले
Samsung Galaxy S26 Series इसके अलावा सैमसंग डॉट कॉम samsung.com पर एक्सक्लूसिव पिंक गोल्ड और सिल्वर शैडो कलर ऑप्शन भी मिलेंगे। गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा में कंपनी ने दावा किया है कि यह मोबाइल फोन में इंडस्ट्री का पहला इन-बिल्ट प्राइवेसी डिस्प्ले लेकर आया है, जो साइड एंगल से स्क्रीन की दृश्यता कम करके यूजर डेटा की सुरक्षा करता है।
Samsung Galaxy S26 Series इस डिवाइस में गैलेक्सी के लिए कस्टमाइज्ड स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म प्रोसेसर दिया गया है, जो सीपीयू, जीपीयू और एनपीयू की बेहतर परफॉर्मेंस के साथ स्मूद मल्टीटास्किंग और मजबूत ऑन-डिवाइस एआई क्षमता प्रदान करता है।
Samsung Galaxy S26 Series अधिक इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा में नया डिजाइन किया गया है, जिसमें वेपर चेंबर और बेहतर थर्मल मैटेरियल दिए गए हैं। यह सुपर-फास्ट चार्जिंग 3.0 को सपोर्ट करता है, जिससे कंपनी के अनुसार, बैटरी लगभग 30 मिनट में 75 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
एआई पावर्ड फोटोग्राफी और वीडियो पर खास ध्यान
कैमरे की बात करें तो, गैलेक्सी एस26 सीरीज में एआई पावर्ड फोटोग्राफी और वीडियो पर खास ध्यान दिया गया है। अल्ट्रा वेरिएंट में बेहतर लो-लाइट फोटो के लिए वाइडर अपर्चर, उन्नत नाइटोग्राफी वीडियो और स्टेबल रिकॉर्डिंग के लिए बेहतर सुपर स्टेडी फीचर दिया गया है।Samsung Galaxy S26 Series —आईएएनएस डीबीपी/


