Rupali Ganguli: रुपाली गांगुली ने मध्य प्रदेश में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. रुपाली गांगुली ने अपने माथे पर जय महाकाल लिखवाया हुआ है. इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वह बड़ी ही बेफिक्री के साथ लोगों के बीच घूमते हुए नजर आ रही हैं.
रुपाली गांगुली की 12 दिन में यह दूसरी धार्मिक यात्रा है. इस साल की शुरुआत उन्होंने जम्मू के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन से की. रूपाली ने इंस्टाग्राम पर अपनी आध्यात्मिक यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा की.
रुपाली गांगुली ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर दर्शन के लिए येलो कुर्ता सेट और लाल जैकेट को कैरी किया. उन्होंने हाई पोनीटेल बनाई हुई हैं. और वह फोटो के लिए मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं.
रुपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,”हमेशा आभार. जय महाकाल.” उन्होंने हाथ और दिल वाले इमोजी भी अपने कैप्शन में शामिल किए और साथ ही ‘अनुपमा’ हैशटैग भी डाला.
रुपाली गांगुली के साथ उनके को-एक्टर आशिष केएन मेहरोत्रा भी थे. आशिष ने रुपाली टैग करते हुए एक वीडियो शेयर किया जिसमें ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर की खास झलकियां देखने को मिली.


