रेवाड़ी! पति गया काम पर और पीछे से दूसरी बार भागी पत्नी, सिर्फ 2 माह पहले हुई थी शादी

0

रेवाड़ी में एक दुल्हन कैश और ज्वेलरी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई. ऐसा नहीं है कि ये उसने पहली बार किया. शादी के दो महीनों के भीतर दुल्हन दो बार फरार हो चुकी है. इससे पहले भी दुल्हन 7 दिन तक फरार रही थी. पति ने अपने स्तर पर उसे खोज निकाला. फिर सामाजिक समझौते हुआ और दुल्हन वापस ससुराल में लौट आई थी. अब एक बार फिर से दुल्हन फरार हो चुकी है.

जानकारी के मुताबिक, जिले के कोसली कस्बा के एक गांव के रहने वाले दीपक की शादी 28 नवंबर 2023 को हिंदू रीति-रिवाज से 20 वर्षीय मोनिका नाम की लड़की के साथ हुई थी. दीपक डीसी रेट पर नौकरी करता है. शादी के दस दिन बाद जब दीपक ड्यूटी पर गया था तो नई नवेली दुल्हन अचानक लापता हो गई. काफी तलाश की गई. दुल्हन एक सप्ताह के बाद वापस लौट आई थी. सामाजिक समझौते के तहत दीपक दुल्हन को वापस अपने घर ले आया था.

प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन
अब फिर से दुल्हन ससुराल से भाग गई है. दीपक ड्यूटी करके वापिस घर लौटा तो दुल्हन लापता थी. उसने अपने स्तर पर काफी तलाशने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन का कोई सुराग नहीं लगा. जब गली के एक घर के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो पता चला कि दुल्हन बाइक पर बैठकर जा रही है. सीसीटीवी फुटेज 19 जनवरी का है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here