Relieved from corona after 193 days, sampling 87103 people so far, 7408 positive cases received, 5888 healthy | 193 दिनों के बाद कोरोना से राहत की, अब तक 87103 लोगों की सैंपलिंग, 7408 पॉजिटिव केस मिले, 5888 हुए स्वस्थ

0

[ad_1]

बठिंडा8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
orig 761597505582 1604874188

प्रतिकात्मक फोटो

  • रविवार को जिले में नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित, 20 लोगों ने दी कोरोना को मात

जिले में रविवार को कोई नया कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला। पिछले 193 दिनों के बाद जिले के लोगों को यह राहत मिली है। हालांकि एक 83 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई।

29 अप्रैल को 34 पॉजिटिव केस आए थे। कोरोना वायरस के चलते जहां पूरा देश प्रभावित था वहीं बठिंडा जिला के लोग भी काफी प्रभावित थे। करीब 7 माह में जिले 87103 लोगों के कोविड सैंपल लिए गए। जिसमें 7408 पॉजिटिव आए और 154 लोगों की जान जा चुकी है।

हालांकि राहत की बात है कि तेजी से लोग इस बीमारी से उबर भी रहे हैं और ठीक होकर अपने घर जा रहे हैं। जिले के 5888 लोगों कोरोना वायरस से मुक्त हो चुके हैं। वहीं पिछले 213 दिनों में प्रतिदिन 100 या 50 से अधिक नए केस सामने आ रहे थे, लेकिन रविवार को जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नया केस सामने नहीं आया।

वहीं, अब बठिंडा में कोरोना संक्रमित के एक्टिव मामलों की संख्या 444 है। रविवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमित नया मरीज नहीं मिला। जबकि 20 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए।

रामा के मरीज की इलाज के दौरान लुधियाना में मौत

रामा मंडी निवासी प्रेम कुमार पिछले 15 दिनों से बठिंडा के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल थे, लेकिन हालत में सुधार न होने के कारण लुधियाना डीएमसी अस्पताल रैफर कर दिया गया था। हालत में सुधार न होने के कारण रविवार को इलाज दौरान मौत हो गई।

जिला प्रशासन की ओर से सूचना प्राप्त होते हुए सहारा वर्कर कोरोना संक्रमित शव को पूरी सुरक्षा के रामा मंडी लेकर पहुंचे। जहां सहारा वर्करों ने टीम ने पीपीई किट पहनकर अंतिम संस्कार किया।

संक्रमण रोकने के लिए जागरूक होने की जरूरत

जिले में संक्रमण रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सेहत अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण को रोकने के हर संभव प्रयास प्रशासन के साथ मिलकर स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। महामारी के इस माहौल में लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी वहन करनी पड़ेगी।

जब तक हर व्यक्ति जागरूक नहीं होगा तब तक संक्रमण कम नहीं होगा। सेहत विभाग की ओर से नए संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए सैंपलिंग जारी है। रविवार को 430 संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए फरीदकोट मेडिकल कालेज स्थित लैब भेजा गया है।

444 कोरोना संक्रमित मरीज एक्टिव है, जो मरीज घर में आइसोलेट हैं, उनकी प्रभावी निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि मरीजों से नियमित बात की जाए और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा जाए। निगरानी समितियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here