DSSSB में निकली शानदार पदों पर भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी

0

दिल्ली सरकार (Delhi Government) में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने लैब तकनीशियन (समूह III), लैब तकनीशियन (समूह IV), लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट (एलोपैथिक), जूनियर फार्मासिस्ट, ड्राफ्ट्समैन ग्रेड III (सिविल), स्टोरकीपर, स्टोर सुपरवाइजर, सहायक नर्स मिडवाइफ, असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर, ड्राइवर, स्टाफ कार ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड), ड्राइवर (एलएमवी), स्टाफ कार ड्राइवर के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. अगर आप भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अप्लाई कर सकते हैं.

डीएसएसएसबी भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 414 पदों पर बहाली की जाने वाली है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 19 अप्रैल तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करने के बारे में सोच रहे हैं, तो नीचे दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.

डीएसएसएसबी में भरे जाने वाले पद
लैब तकनीशियन (ग्रुप III)
लैब तकनीशियन (ग्रुप IV)
लैब तकनीशियन
फार्मासिस्ट (एलोपैथिक)
जूनियर फार्मासिस्ट
ड्राफ्ट्समैन ग्रेड III (सिविल)
स्टोरकीपर
स्टोर सुपरवाइजर
असिस्टेंट नर्स मिडवाइफ
असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर
ड्राइवर
स्टाफ कार ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड)
ड्राइवर (एलएमवी)
स्टाफ कार ड्राइवर

डीएसएसएसबी में फॉर्म भरने के लिए आयु सीमा
दिल्ली सरकार के डीएसएसएसबी भर्ती 2024 के तहत जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष होनी चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here