बैंक की नौकरी (Bank Job) पाने की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. इंडियन बैंक ने 146 स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. अगर आप भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हो चुकी है.
जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे 1 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं. इंडियन बैंक के इस भर्ती के तहत कुल 146 पदों पर बहाली की जाएगी. इन पदों पर आप भी आवेदन करने की ख्वाहिश रखते हैं, तो दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़ें.
इंडियन बैंक में नौकरी पाने की योग्यता
इंडियन बैंक की नौकरी पाने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए. तभी वे इन पदों पर अप्लाई करने के लिए योग्य माने जा सकते हैं.
इंडियन बैंक में अप्लाई करने के लिए देना होगा शुल्क
उम्मीदवार जो भी एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी से ताल्लुक रखते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर 175 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं अन्य सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 1000 रुपये का भुगतान करना होगा.
देखें यहां अप्लाई करने का लिंक और नोटिफिकेशन
Indian Bank Recruitment 2024 के लिए आवेदन करने का लिंक
Indian Bank Recruitment 2024 नोटिफिकेशन


