Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Result 2023 : राजस्थान डिपार्टमेंट ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन, RDEE द्वारा अब बहुत ज़ल्दी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन के एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट होगा.
जो भी युवा इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे Rajasthan BSTC की आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
28 अगस्त को हुई थी परीक्षा
यह परीक्षा 28 अगस्त, 2023 को आयोजित की गई थी. परीक्षा में लगभग 6 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. इस हिसाब से CUTOFF काफी हाई जाएगी.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://panjiyakpredeled.in/ के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
इस परीक्षा को आमतौर पर राजस्थान BSTC के नाम से जाना जाता है. परीक्षा 28 अगस्त को दोपहर 2 बजे से आयोजित की गई थी. परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित थी. उम्मीदवारों को कुल 600 अंकों के 200 प्रश्नों का उत्तर देना था.
राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट जारी
इस परीक्षा के सबसे प्रतीक्षित पहलुओं में से एक राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट जारी करना है, जो सीट अलॉटमेंट और प्रवेश प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है.
RBI Assistant syllabus 2023 : यह रहेगा RBI Assistant भर्ती का सिलेबस, जाने एक क्लिक में
हालांकि अस्थाई तौर पर रिजल्ट तिथि 20 सितंबर, 2023 निर्धारित थी, लेकिन परीक्षा प्राधिकरण की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है BSTC Result तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी.
Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Result 2023 ऐसे करें चेक
Rajasthan BSTC की आधिकारिक वेबसाइट panjiakpredeled.in पर जाएं.
इसके बाद वेबसाइट पर “रिजल्ट” या “BSTC Result” से संबंधित सेक्शन को देखें.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Result 2023 लिखा हो.
अपना लॉगिन क्रेडेंशियल पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
आपका Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
BSTC Result चेक करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें.


