[ad_1]
- हिंदी समाचार
- स्थानीय
- बिहार
- बिहार गया में रेलवे ट्रैक क्रैक; जोधपुर हावड़ा और भुवनेश्वर (BBS) से आनंद विहार ट्रम (ANVT) तक ट्रेनें रोकी गईं
गया13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
टनकुप्पा स्टेशन के पास पटरी में दरार आ जाने से दो ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया गया है।
- अप लाइन की पटरी में करीब 10 mm की दरार आ गई
- रेलवे के कर्मचारी पटरी को दुरुस्त करने में लगे हैं
ठंड के कारण रेल की पटरियों में दरार आ जाने से गया में दो ट्रेन जोधपुर-हावड़ा और भुवनेश्वर आनंद विहार टर्मिनल के परिचालन को रोक दिया गया है। सोमवार की सुबह टनकुप्पा स्टेशन के पास रेल की पटरियां चटकने लगीं और अप लाइन की पटरी में करीब 10 mm की दरार आ गई। सूचना मिलने के बाद दोनों ट्रेनों को रोका गया। तकरीबन दो घंटे से रेलवे के कर्मचारी पटरी दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि गया-धनबाद रेलखंड में पहली बार ऐसा हुआ है। समस्या से बचने के लिए नियमित पेट्रोलिंग कराई जा रही है।
टनकुप्पा स्टेशन मास्टर लाल बाबू ने बताया कि पटरी के अप लाइन में दरार आने के कारण गया की ओर से आने वाली ट्रेनों को रोका गया है। सुबह करीब 8 बजे चाबी मैन ( रेलवे ट्रैक देखने वाला कर्मी) ने सूचना दी कि टनकुप्पा बंधुआ अप लाइन की पटरी पर करीब 10 mm की दरार आ गई है। सूचना मिलते ही तकनीकी कर्मियों को पटरी दुरुस्त कराने के लिए लगाया गया है। टनकुप्पा स्टेशन पर आने वाली ट्रेन जोधपुर हावड़ा और भुवनेश्वर आनंद विहार टर्मिनल को रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि पटरी को लगभग दुरुस्त कर लिया गया है। शीघ्र ही संचालन शुरू करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
[ad_2]
Source link

