Protest of NSUI for getting Senate election done in Punjab University today | NSUI ने पंजाब यूनिवर्सिटी में किया प्रदर्शन, सीनेट इलेक्शन कराने की मांग की

0

[ad_1]

चंडीगढ़21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
sio 1 1604722555

पिछले दिनों पीयू वीसी के कैंप ऑफिस पर स्टूडेंट ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की थी।-फाइल फोटो

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव कराने पर प्रोटेस्ट किया। NSUI ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन चुनाव को बार-बार स्थगित कर रहा है। इससे स्थिति को खराब हो रही है।

पिछले कई दिनों से पीयू कैंपस का माहौल गर्म है। स्टूडेंट संगठनों की ओर से सीनेट इलेक्शन और फीसों को लेकर वीसी के कैंप ऑफिस का घेराव किया जा रहा है। इसके अलावा पीयू टीचर्स की ओर से भी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की गई है।

आज होने वाले विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या में स्टूडेंट हिस्सा लेकर पीयू वीसी के सामने अपनी बातों को रखेंगे। स्टूडेंट के विरोध को देखते हुए पीयू सुरक्षाकर्मी और पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए है।

पिछले दिनों पीयू वीसी की ओर से एक सर्कुलर जारी कर सीनेट चुनाव को अगले आदेश तक स्थगित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे सीनेट चुनाव के लिए नामांकित सदस्य भी चुनाव के स्थगित होने से नाराज हैं, क्योंकि पीयू में लंबे अरसे से सीनेट की बैठक नहीं हुई है। इससे स्टूडेंट और शिक्षकों के कई शैक्षणिक मुद्दे लंबित पड़े हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here