Prohibition on sale of firecrackers and fireworks on AQI 627 in the state | प्रदेश में एक्यूआई 627 पर, पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर रोक

0

[ad_1]

हरियाणा21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
orig 0521crackers 1604704326

फाइल फोटो।

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले पटाखों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने कहा है कि पटाखों से होने वाले प्रदूषण से कोविड-19 के प्रसार के जोखिम को रोकने के लिए सरकार ने राज्य में पटाखों की बिक्री व आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी होगा।

उधर, शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) फतेहाबाद में 627 माइक्रोग्राम पर पहुंचा। यह प्रदूषण का बेहद गंभीर व इमजेंसी स्तर है। इतने प्रदूषण से स्वस्थ व्यक्ति के भी बीमार होने का खतरा रहता है। 5 जिलों में एक्यूआई 400 से 500 के बीच गंभीर स्तर पर रहा। वहीं, 8 जिलों में यह 300 से 400 के बीच रहा।

दिल्ली-एनसीआर को स्मॉग से मुक्ति दिलाएं: सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए गठित आयोग काम शुरू कर रहा है। इस पर अदालत ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर को स्मॉग से मुक्ति मिले। एनसीआर में हरियाणा के 13 जिले आते हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here