हिसार में पोस्टल चालान शुरू हो चुके हैं। यदि कोई भी वाहन चालक लाल बत्ती, ज़ेबरा क्रॉसिंग जल्दबाजी में गलत तरीके से पार करता है या फिर हेलमेट लगाकर नहीं चलता। नो पार्किंग में अपने वाहन को खड़ा करता है, तो उन चालकों के चालान डाक के द्वारा उनके घर पर भेज दिए जाएंगे।
यह व्यवस्था पुलिस की ओर से कड़ी हिदायत देने के बाद भी लोग यातायात नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं इसलिए की गई है। शहर में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने की वजह से मैन बाजार से लेकर सर्कुलर रोड पर जाम के हालात बने रहते हैं। ऐसे में अब पुलिस सड़कों पर आड़े तिरछे खड़े होने वाले वाहनों के ऑनलाइन चालान काटकर वाहन स्वामी के घर भेज दिए जाएंगे। जाम को रोकने के लिए पुलिस सर्कुलर रोड के दोनों और पीली पट्टी भी खींचेगी ताकि लोग अपनी वाहनों को सड़क पर खड़ा ना कर सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन को अतिक्रमणकारियों व सड़क पर वाहन खड़े करने वाले चालकों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए।
शहर के अस्पतालों और बैंकों के बाहर पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण सर्कुलर रोड पर जाम बन जाता है। सर्कुलर रोड पर अस्पतालों व बैंकों के पास पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग सड़कों पर अपने वाहन को खड़ा कर देते हैं जो कि जाम का मुख्य कारण बन जाता है। जिला प्रशासन को सर्कुलर रोड पर पार्किंग को लेकर ठोस कदम को उठाने होंगे ताकि वाहन चालकों को जाम में अपना समय बर्बाद ना करना पड़े। सर्कुलर रोड़ पर कई स्थानों पर आड़े व तिरछे कट होने के कारण कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।

ADGP श्रीकांत जाधव ने कहा कि नागरिकों को भी यातायात के नियमों का पालन करना होगा तभी इस जाम से निजात मिल सकता है। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। ट्रिपल राइडिंग कतई ना करें इसके अलावा निर्धारित गति में वाहन को चलाएं। बिना लाइसेंस के गाड़ी ना तो खुद चलाएं और ना किसी को चलाने के लिए दें। कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करें नशे में वाहन कभी ना चलाएं।अभिभावक और पड़ोसियों को भी अपने माध्यम से सुरक्षा के प्रति जागरूक कर व्यवस्था को सुधारना चाहिए।


