[ad_1]
नवांशहर17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- रात करीब 12 बजे पुलिस की विभिन्न टीमों ने नवांशहर के गढ़शंकर रोड पर 3 दुकानदारों के गोदामों पर की छापेमारी, सभी पर केस दर्ज
नवांशहर पुलिस ने जिले के होलसेल पटाखा कारोबारियों पर बुधवार रात को बड़ी कार्रवाई की है। नवांशहर सिटी व सदर पुलिस ने सीआईए स्टाफ की मदद से नवांशहर में 3 व जाडला में एक पटाखा कारोबारी पर कार्रवाई की है। पुलिस की ओर से इस संबंध में नवांशहर सिटी में तीन तथा सदर थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। देर शाम पुलिस ने इन गोदामों में पड़े पटाखों की तुलाई का काम शुरू करवा दिया था। उधर पटाखा कारोबारियों पर हुई इस कार्रवाई के बाद दीवाली पर पटाखा बेचने वाले छोटे दुकानदारों में भी डर का माहौल पैदा हो गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को पिछले कुछ दिनों से शहर में पटाखों के होलसेल विक्रेताओं की ओर से डीसी के आदेशों के उल्लंघन करते हुए भारी मात्रा में बिना मंजूरी पटाखों को जमा करने की सूचनाएं मिल रही थीं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर बुधवार रात करीब 12 बजे पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नवांशहर के गढ़शंकर रोड पर होलसेल का काम करने वाले 3 दुकानदारों के गोदामों पर छापेमारी की।
तीनों गोदामों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोदामों को ताला लगाते हुए वहां मुलाजिमों पर वहां तैनात कर दिया गया। देर रात हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया, क्योंकि दुकानदारों को पटाखे संभालने तक का मौका नहीं मिला। पुलिस की ओर से दर्ज किए गए मामले में नवांशहर निवासी नीरज जैन, आकाश कुमार, पंकज कुमार व सदर पुलिस ने सदर पुलिस ने अरुण कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 285, 286 व 188 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पटाखा कारोबारी बोले- लाइसेंस के लिए अप्लाई किया हुआ है
पटाखा कारोबारियों का कहना है कि उन्होंने लाइसेंस के लिए अप्लाई किया हुआ है, लेकिन अभी उन्हें लाइसेंस जारी नहीं हुआ। लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में हुई देरी के चलते दीवाली नजदीक आते हुए उनकी ओर से पटाखे मंगवा लिए गए थे और अब कार्रवाई होने से वे भी हैरान हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार दुकानदारों की ओर से अपने पटाखे छुड़वाने व किसी तरह की बड़ी कार्रवाई से बचने के लिए सिफारिशें तक भी लड़वाने की कोशिश की गई।
सिटी थाना इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गौरव धीर ने कहा कि मामला दर्ज करने के बाद गोदामों में पड़े पटाखे कस्टडी में ले लिए गए हैं। आगे की कार्रवाई नियमों के अनुसार होगी। वहीं सदर पुलिस ने कस्बा जाडला में स्थित अरुण कुमार के गोदाम पर कार्रवाई करते हुए ताले लगवा दिए। दोपहर बाद पुलिस ने इन गोदामों से पटाखों की तुलवाई व लिस्टें तैयार करवाना शुरू कर दिया।

दुकानदार मंजूरी अनुसार ही रखें पटाखे : डीसी
डिप्टी कमिश्नर अग्रवाल ने कहा कि लाइसेंस जारी करने संबंधी जो नियम है, उसके अनुसार दुकानदारों को तय नियमों से बड़े पटाखे व तय मात्रा से अधिक पटाखे किसी भी कीमत पर न रखने की हिदायत दी है।
एसएसपी अलका मीणा ने बताया कि गोदामों पर की गई छापेमारी के दौरान कुल 104 क्विंटल पटाखा बरामद किया गया है। रिहायशी व भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी मात्रा में पटाखा रखने पर मनाही है।
[ad_2]
Source link

